logo

अरुणांचल प्रदेश : नीतीश कुमार को उनके ही मित्र ने दिया बड़ा झटका, JDU छोड़ थामा BJP का दामन

nitish_kumar_tensed.jpg

डेस्क:
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को उनके एक मित्र ने बड़ा झटका दिया है। अरुणांचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) में JDU के एकमात्र विधायक टेची कासो ने बुधवार को सत्तारूढ़ बीजेपी (BJP) का दामन थाम लिया है। जिसके बाद अरुणांचल प्रदेश से नीतीश की पार्टी का क्लीन स्वीप हो गया है।


 2019 में 15 सीटों पर उतारा था कैंडिडेट
बता दें कि नीतीश कुमार ने साल 2019 में अरुणाचल प्रदेश में अपने दम पर 15 सीटों पर कैंडिडेट उतारा था। उनमें से सात सीटों पर नीतीश कुमार की पार्टी को जीत मिली। बता दें कि अरुणांचल प्रदेश में बीजेपी के बाद जेडीयू सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर आई है।  हालांकि,  2020 में 6 विधायकों ने अपना पाला बदलकर बीजेपी का दामन थाम लिया था। जिसके बाद जेडीयू खेमे में एकमात्र विधायक टेची कासो बचे थे। बता दें कि अरुणांचल प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस और बीजेपी की सहयोगी एनपीपी के पास 4-4 विधायक हैं। वहीं, 3 निर्दलीय विधायक भी हैं, जिन्होंने सरकार को अपना समर्थन दिया हुआ है।

9 अगस्त को नीतीश ने बीजेपी से तोड़ा नाता
बता दें कि नीतीश कुमार ने 9 अगस्त को बीजेपी से नाता तोड़ महागठबंधन के साथ अपनी नई सरकार बनाई है। इस सरकार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं वहीं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव हैं। इसके साथ ही बुधवार को महागठबंधन की सरकार ने अपनी बहुमत भी साबित कर दी है। बिहार में राजनीतिक उथल-पथल के बाद से ही बीजेपी-महागठबंधन एक दूसरे पर हमलावर है। जहां नीतीश ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि उनके साथ विश्वासघात किया है वहीं बीजेपी उन्हें भरोसा तोड़ने और जनादेश का दोषी कहा है।