logo

दिल्ली : राहुल गांधी से मिले नीतीश, आज भी कई विपक्षी नेताओं से करेंगे मुलाकात

rahul_nitish.jpg

दिल्ली:

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) 3 दिनों के लिए दिल्ली दौरे (Delhi Tour) पर गए है। सोमवार को वो दिल्ली पहुंचे। नीतीश सबसे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से मिलने पहुंचे। दोनों नेताओं की मुलाकात लगभग 45 मिनट चली। इसके बाद कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और JDS नेता एचडी कुमारस्वामी (HD Kumaraswamy) ने दिल्ली में नीतीश कुमार से मुलाकात की। आज भी नीतीश कुमार कई विपक्षी नेताओं से मुलाकात करेंगे।

प्रधानमंत्री बनने के सवालों पर बोले नीतीश मेरी ऐसी कोई इच्छा नहीं
NDA से अलग होने के बाद नीतीश इन दिनों मिशन 2024 को लेकर विपक्ष को एकजुट करने की मिशन में है। इसी कड़ी में वो दिल्ली दौरे पर गए है। राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान खुद के प्रधानमंत्री बनने के सवालों पर नीतीश ने कहा, 'मेरी ऐसी कोई इच्छा नहीं है। मैं यही चाहता हूं कि विपक्ष की सभी पार्टियां एक साथ आएं और BJP के खिलाफ लड़ें। BJP क्षेत्रीय पार्टियों को कमजोर करने की कोशिश कर रही है।' नीतीश कुमार 7 सितंबर को राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति से भी मुलाकात करेंगे।

आज भी कई विपक्षी नेताओं से मिलेंगे नीतीश
विपक्ष को एकजुट करने की शुरू हुई नई मुहिम के तहत नीतीश कुमार मंगलवार को 11.30 सीताराम येचुरी करेंगे और 12.15 बजे डी राजा से मुलाकात करेंगे। इसके बाद करीब डेढ़ बजे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और शाम 4 बजे ओम प्रकाश चौटाला से मुलाकात का कार्यक्रम है। इसके अगले दिन 7 सितंबर को को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा नीतीश कई और विपक्षी नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं।