द फॉलोअप डेस्क
नवंबर महीने में ठंड का एहसास होने लगता है। लोग कंबल-रजाई निकाल लेते हैं लेकिन, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की एक रिपोर्ट के अनुसार 1901 के बाद 2023 का अगस्त, सितंबर और नवंबर का महीना सबसे गर्म रहा। इतना ही नहीं, साल 2023 सबसे गर्म वर्ष के रूप में दर्ज किया जा सकता है। गुरुवार को IMD ने एक रिपोर्ट साझा की है क्लाइमेट चेंज को इसके लिए जिम्मेदार बताते हुए आईएमडी ने कहा कि अगस्त, सितंबर और नवंबर का महीना पूरे देश के लिए सबसे शुष्क और गर्म था। इसके साथ ही कहा गया है कि साल 2023 में (अक्टूबर तक) वैश्विक औसत तापमान 1850-1900 के औसत से लगभग 1.40 के मुकाबले 0.12 डिग्री सेल्सियस अधिक था। अक्टूबर के आंकड़ों के आधार पर, यह लगभग तय है कि साल 2023 बीते 174 साल में सबसे गर्म वर्ष होगा। इसके साथ ही कहा है कि 2015-2023 का समय पिछले 9 साल में सबसे गर्म मौसम वाला साल रहा।
Below-normal cold wave is expected over most parts of Northwest, central, east and Northeast India during the winter season. During December 2023, the monthly mean minimum temperatures are most likely to be above normal over most parts of the country. Above normal over most parts…
— ANI (@ANI) December 1, 2023

क्या कहते हैं आकंड़े
आंकड़ों को देखा जाए तो यह लगभग निश्चित है कि वर्ष 2016 और 2020 को पीछे छोड़ते हुए साल 2023 सबसे गर्म वर्ष रहा। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि वर्ष 1850-1900 के मुकाबले औसत तापमान 0.12 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 1.29 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 2023 में वैश्विक सतह तापमान 0.13 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 1.27 डिग्री की वृद्धि के पार पहुंच जाएगा।

नवंबर में सामान्य से कम हुई बारिश
ANI द्वारा आईएमडी के बयान को ट्वीट किया गया है जिसमें कहा गया है कि पूर्वी मध्य भारत और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश हुई। जहां नवंबर में यह सामान्य से कम थी। तुलना से पता चलता है कि कई क्षेत्रों में नवंबर में होने वाली बारिश का पूर्वानुमान कम आंका गया है।
Below-normal cold wave is expected over most parts of Northwest, central, east and Northeast India during the winter season. During December 2023, the monthly mean minimum temperatures are most likely to be above normal over most parts of the country. Above normal over most parts…
— ANI (@ANI) December 1, 2023
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N