logo

ओडिशा में नवीन पटनायक पर बरसे BJP अध्यक्ष मनमोहन सामल, CJP नेताओं के समर्थन पर उठाए सवाल

ओडिशा में नवीन पटनायक पर बरसे BJP अध्यक्ष मनमोहन सामल, CJP नेताओं के समर्थन पर उठाए सवाल

द फॉलोअप डेस्क 
ओडिशा बीजेपी (BJP) अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद (Rajya Sabha MP) मनमोहन सामल ने बुधवार को बीजेडी (BJD) अध्यक्ष नवीन पटनायक की कड़ी आलोचना (Strong Criticism) की। गौरतलब है कि ओड़िशा के पूर्व सीएम  नवीन पटनायक और बीजेडी अध्यक्ष ने जेल में बंद (Imprisoned) 'कॉकरोच जनता पार्टी' (Cockroach Janata Party, CJP) के दो नेताओं का समर्थन (Support) किया था। इसी प्रकरण को लेकर ओडिशा के भाजपा प्रदेश (Bharatiya Janata Party – BJP)  अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मनमोहन सामल ने बुधवार को नवीन पटनायक की कड़ी आलोचना की।  सामल ने बीजेडी के रुख (Stand) पर सवाल उठाए और पार्टी नेताओं पर इस मुद्दे पर विरोधाभासी बयान (Contradictory Statements) देने का आरोप लगाया। पटनायक के बयान पर प्रतिक्रिया (Reaction) देते हुए, सामल ने कहा कि बीजेडी नेता अपनी सोच को लेकर भ्रमित (Confused) लग रहे हैं। 

बीजेडी ने तुरंत समीक्षा करने और नेताओं को रिहा करने की मांग की है

बता दें कि बीजेडी ने सीजेपी नेताओं आशुतोष रंका और सौरव दास का समर्थन किया है, जो फिलहाल जेल में हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट में, पटनायक ने उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ाए जाने पर असहमति जताई। उन्होंने इस फैसले की तुरंत समीक्षा करने और नेताओं को रिहा करने की मांग की। उन्होंने तर्क दिया कि प्रतिबंधित क्षेत्र में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए इन दो नेताओं को हिरासत में रखना उचित नहीं है। पटनायक के बयान के बाद, सामल ने ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोला और बीजेडी के रुख में निरंतरता (consistency) न होने पर सवाल उठाए।

कार्यों या फैसलों में कोई निरंतरता नहीं

सामल ने कहा, "उनके कार्यों या फैसलों में कोई निरंतरता नहीं है। वे आज कुछ कहते हैं, कल कुछ और, और बाद में कुछ बिल्कुल अलग ही कह देते हैं। उनके रुख और वे किन लोगों के साथ जुड़ते हैं, इस पर बारीकी से नज़र रखने की ज़रूरत है। क्या वे सभी पक्षों से समान दूरी बनाए रखेंगे? वे पहले समान दूरी बनाए रखने की बात करते थे, लेकिन बाद में दिल्ली में 'ग्रैंड अलायंस' (महागठबंधन) में शामिल हो गए और फिर उसी के फैसले का विरोध भी किया। वे अलग-अलग मौकों पर अपना रुख बदलते रहते हैं।" उन्होंने आगे कहा कि BJD नेतृत्व भटक गया है और उसके पास कोई स्पष्ट दिशा नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि नवीन पटनायक जिन मुद्दों को उठा रहे थे और जिन विषयों पर बात कर रहे थे, उन्हें लेकर वे खुद स्पष्ट नहीं थे, और वे दूसरों की सलाह पर काम कर रहे थे।
 

Tags - Odisha BJP BJD Politics Controversy