logo

80 साल के बूढ़े ने पहली बार बर्थडे मनाया, केक काटा; नाचा और मर गया

bday.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

मध्य प्रदेश में 80 साल के बूढ़े ने पहली बार अपना बर्थडे मनाया। केक काटा, साथियों के साथ मस्ती की, डांस किया और फिर उनकी मौत हो गयी। मामला प्रदेश के खरगौन में पेश आया है। लोंगो ने बताया कि पहली बार जन्मदिन मनाने के कारण बुजुर्ग खासे उत्साहित थे। घर में दी गयी पार्टी में उनके साथ आस पड़ोस के लोगों के साथ उनकी योग टोली के साथियों ने भी शिरकत की। सभी आधी रात तक उनको जन्मदिन की बधाई देते रहे। लेकिन तड़के 3 बजे उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। इससे परिवार में शोक छा गया है। 

नियमित करते थे योग 
मृतक बुजुर्ग का नाम नारायण सिंह रघुवंशी बताया गया है। नारायण सिंह नियमित योग करते थे। मिली खबर के मुताबिक उन्होंने इसके लिए बकायदा एक योग टोली जॉइन कर रखी थी। योग टोली के साथियों के आग्रह पर ही वे अपना पहला जन्मदिन मनाने के लिए राजी हुए थे। योग टोली के साथियों ने ही उनके लिए केक औऱ पार्टी का इंतेजाम किया था। लेकिन उनको नहीं पता था कि उनका पहला जन्मदिन उत्सव ही उनके लिए मौत का कारण बनकर आयेगा। योग टोली के साथियों ने बताया कि वे 6 महीने से नियमित सुबह-सुबह योग करने के लिए आया करते थे। 


योग स्थल पर ही किया गया अंतिम संस्कार 

मिली खबर के मुताबिक मृतक नारायण सिंह रघुवंशी का अंतिम संस्कार कुंदा के मुक्तिधाम घाट पर किया गया। इसी इलाके में वे योग करने के लिए आया करते थे। उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की औऱ नम आंखों से उनको अंतिम विदाई दी। इलाके के लोगों के अलावा रघुवंसी समाज के लोगों ने उनके लिए शोक संवेदना व्यक्त की है। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn


 

Tags - birthdaydeathcackedance