द फॉलोअप डेस्क
राजस्थान से BJP के टिकट पर जीत हासिल करने वाले चार सांसदों ने इस्तीफा दे दिया है। चर्चा है कि इन्हीं में से एक नेता को राजस्थान का सीएम बनाया जा सकता है। चारों सांसदों के नाम दिया कुमारी, योगी बालकनाथ, राज्यवर्धन सिंह और किरोड़ी लाल मीणा हैं। किरोड़ी लाल राज्यसभा सदस्य और शेष तीनों नेता लोकसभा सदस्य रहे हैं। इन सभी को पार्टी ने राजस्थान में विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया था। विधानसभा चुनाव में भी इनको जीत हासिल हुई है। खबर है कि अब इन चारों ने BJP के नेतृत्व को इस्तीफा सौंप दिया है। माना जा रहा है कि इनमें से कम से कम तीन सीएम या डिप्टी सीएम पद के मजबूत दावेदार हैं। खबर है कि छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में भी विधानसभा चुनाव जीतने वाले कुछ बीजेपी सासंदों ने इस्तीफा दे दिया है।

कौन बनेगा राजस्थान का सीएम
राजस्थान के सियासी गलियारों से आ रही खबरों में बताया गया है कि सीएम पद के लिए फिलहाल तीन नामों पर सबसे अधिक चर्चा हो रही है। इन नेताओं में योगी बालकनाथ, वसुंधारे राजे सिंधिया और दिया कुमारी के नाम प्रमुख हैं। हालांकि सीएम पद की रेस में कम से कम 10 विधायकों के नाम हैं। BJP हाईकमान की ओऱ से राजस्थान प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष सीपी जोशी और राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह को सीएम का नाम तय करने की जिम्मेदारी दी गयी है। दोनों नेता राजस्थान में कैंप कर रहे हैं, ताकि इस दिशा में विधायकों की पसंद नापसंद का पता किया जा सके। एक खबर ये भी है कि जोशी और अरुण सिंह को कुछ विधायकों की ओर से तीन नामों की सूची सौंपी गयी है। लेकिन इन तीन नामों को अभी BJP की ओर से सार्वजनिक नहीं किया गया है।

राज्यवर्धन सिंह और किरोड़ी लाल मीणा
गौरतलब है कि BJP ने अशोक गहलोत की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार को हरा कर शानदार जीत हासिल की है। BJP को यहां विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत मिला है। 119 विधानसभा सीटों वाले राजस्थान में पार्टी यहां 115 सीटों पर जीती है। वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार सिर्फ 69 सीटों पर विजयी रहे हैं। ये भी बता दें कि BJP हाईकमान ने राजस्थान विधानसभा चुनाव में अपने कई सासंदों को भी टिकट दिया था। इन्हीं में से चार सासंद अब जीतकर विधायक बने हैं। सियासी जानकारों का मानना है कि सांसद से विधायक बने नेता सीएम पद के प्रमुख दावेदार हैं।
