द फॉलोअप डेस्क
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED विस्फोट से आज सुबह पुलिस के जिला रिजर्व गार्ड का एक जवान शहीद हो गया। वहीं इस घटना में तीन अन्य पुलिसकर्मी में घायल हो गए हैं। इस घटना की जानकारी पुलिस अधिकारीयों ने दी है। 
मामले को लेकर एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह विस्फोट आज सुबह इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में हुआ है। जहां राज्य पुलिस की एक इकाई, डीआरजी की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली हुई थी। उन्होंने बताया कि इस घटना में डीआरजी जवान दिनेश नाग शहीद हो गए और तीन अन्य कर्मी घायल हो गए।
घयलों कर्मियों का प्रारंभिक उपचार किया गया है। जैसे ही उन सभी को जंगल से बाहर ले आया जायेगा बेहतर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जायेगा। उन्होंने मामले को लेकर कहा है कि रविवार को शुरू किए गए अभियान का पुरा विवरण बाद में जरिये साझा किया जाएगा।