logo

जेल में जिसको दोस्त बनाया, रिहा होते ही वही भगा ले गया पत्नी; फिर जो हुआ...

bhaga_2jpg.jpg

द फॉलोअप डेस्क

दोस्ती में मिले धोखे का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल एक युवक ने जेल में जिसको दोस्त बनाया, रिहा होते वही दोस्त उसकी पत्नी को लेकर फरार हो गया। फिर पत्नी को घर वापस लाने के पति ने ऐसी साजिश रची जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। अपनी घर से भागी पत्नी को वापस बुलाने के लिए पति ने उसके प्रेमी और भाई को बंधक बना लिया। इसके बाद बीहड़ में सभी को कैद कर रखा। फिर अपने ससुरालवालों को फोन पर पत्नी को वापस भेजने की मांग रखी। सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस ने पहले भागी पत्नी को खोजा फिर उसके बाद पुलिस ने पति को भी ढूंढ निकाला। पति का नाम सहदेव है ,पत्नी का नाम रोमी है वहीं प्रेमी का नाम सोनू है। खबर में आगे बढ़े उससे पहले मामले समझने के लिए थोड़ा पीछे चलते है।


रोमी सोनू के साथ घर छोड़ कर भागी
दरअसल साल 2011 में रोमी की शादी सहदेव से हुई थी। शादी के 3 साल बाद यानि 2014 में सहदेव एक हत्याकांड मामले में जेल गया। जेल में सहदेव और सोनू की मुलाकात हुई। फिर दोनों में दोस्ती हो गई। रोमी अपने पति सहदेव से मिलने जाया करती थी। इस दौरान सहदेव ने उसका परिचय सोनू से कराया। फिर जेल आने पर रोमी सोनू से भी मिलने लगी। मिलने-जूलने के क्रम में दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठी। मामला ऐसे ही चलता रहा। आठ साल बाद यानि 2022 में सोनू जेल से रिहा हो गया। जेल से निकलने के बाद वह रोमी से मिलने पहुंचा। जिसके बाद रोमी सोनू के साथ घर छोड़ कर भाग गई। 


पत्नी को घर पाकर बौखला गया सहदेव
वहीं सोनू की रिहाई के 2 महीने बाद सहदेव रिहा हुआ। घर पहुंचा तो पत्नी रोमी घर पर नहीं थी। पता करने पर मालूम पड़ा कि सोनू उसे भगा ले गया। इतना सुनते ही सहदेव बौखला गया। उसने अपने पत्नी को वापस घर लाने की ठान ली। सबसे पहले वह बाह थाना पहुंचा और पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई। फिर वो उसकी खोज में जुट गया। सहदेव ने पत्नी को वापस लाने के लिए फिरोजाबाद के नसीरपुर में जानलेवा हमले की फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराई और सोनू को इसमें फंसाने की कोशिश की। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो इसे झूठा पाय़ा। जिसके बाद सहदेव और उसके भाई राजवेंद्र को जेल भेज दिया गया। जेल से निकलने के बाद उसने पत्नी को पाने के लिए फिर साजिश रची।


सास से सोनू को कराया फोन 
इस बार उसने पत्नी के सगे भाई और प्रेमी को ही अगवा कर लिया। सबसे पहले उसने अपनी सास से सोनू को फोन कराया। उसे मिलने को बुलाया। सोनू उससे मिलने दतावली फिरोजाबाद पहुंचा। मिलने के लिए वह अपने साथ बॉबी को ले गया था। जैसे ही वो पहुंचे सहदेव ने उन्हें अगवा कर लिया। इधर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने पहले रोमी को खोजा। रोमी की बात उसके पति सहदेव से कराई गई। साथ ही सहदेव को यह दिलासा दिया गया कि उसकी पत्नी वापस उसके पास लौट जाएगी। जिसके बाद सहदेव ने सोनू को बॉबी को छोड़ा।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N