logo

राष्ट्रपति के सामने प्रधानमंत्री के बैठे रहने से विपक्ष ने मचाया बवाल, कहा- ये सर्वोच्च नागरिक का अपमान

photi.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को आज देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके घर जाकर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया। उस दौरान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तस्वीर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, लालकृष्ण आडवाणी और प्रधानमंत्री मोदी हैं। राष्ट्रपति जहां खड़े होकर पूर्व उप प्रधानमंत्री को भारत रत्न दे रही हैं, वहीं पीएम लालकृष्ण आडवाणी के बगल में बैठे हैं। अब इस तस्वीर पर विवाद छिड़ गया है। विपक्ष ने इस तस्वीर पर आपत्ति जताई है।  विपक्ष ने इसे देश की सर्वोच्च नागरिक का अपमान बताया है। पहले आपको बताते है कि तस्वीर में क्या है...


क्या है तस्वीर में जानिए...
दरअसल, जिस वक्त राष्ट्रपति लालकृष्ण आडवाणी को सम्मानित कर रही है। उस वक्त प्रधानमंत्री वहां कुर्सी पर बैठे दिखें, पीएम के उस दौरान बैठे होने पर विपक्ष उनपर हमलावर है। विपक्षी पार्टियों का कहना है कि यह कैसा प्रोटोकॉल है? जहां राष्ट्रपति खड़ी हैं और पीएम बैठे हैं। यह सर्वोच्च नागरिक का अपमान है। वहीं  झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से तस्वीर को पोस्ट कर लिखा है "अपमान, घोर अपमान,महामहिम का अपमान,संविधान का अपमान लोकतंत्र का अपमान,आदिवासियों का अपमान। हालांकि सत्तापक्ष के नेताओं का कहना है कि यह तस्वीर कुछ क्षण की है। इसे गलत तरीके से प्रोजेक्ट किया जा रहा है। 


खराब स्वास्थ्य के कारण राष्ट्रपति ने घर जाकर किया सम्मानित
गौरतलब है कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को आज देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके घर जाकर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया। दरअसल आडवाणी की खराब स्वास्थ्य को लेकर यह फैसला लिया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी उपस्थित थे।

Tags - President Draupadi MurmuPM ModiBharat ratna