logo

बड़ी खबर : विपक्षी एकता की महाबैठक सफल, एक साथ चुनाव लड़ने पर बनी सहमति 

विपक्षी_एकता1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पटना में हुई विपक्षी एकता की महाबैठक सफल साबित हुई है। बैठक में एक साथ चुनाव लड़ने की सहमति हो गई है। इस बैठक में नीतीश कुमार को विपक्षी दल का संयोजक बनाया गया। नीतीश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम सब एक साथ चलेंगे और देश के हित में काम करेंगे। विपक्षी दल की अगली बैठक शिमला में होगी। यह बैठक 10 से 12 जुलाई के बीच हो सकती है।उसमें सीट शेयरिंग पर चर्चा होगी।इसके साथ ही उस मीटिंग में अंतिम रूप दिया जाएगा, कौन कहां से, कैसे लड़ेगा। यह विचारधारा की लड़ाई- राहुल

राहुल गांधी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि यह विचारधारा की लड़ाई है। हिंदुस्तान की नींव पर आक्रमण हो रहा है। बीजेपी और आक्रमण कर रही है। संवैधानिक संस्थाओं पर आक्रमण हो रहा है। मैंने मीटिंग में कहा कि हम सब एक साथ खड़े हैं। सभी पार्टी में थोड़ी-थोड़ी डिफ्रेंसेज है, लेकिन एक साथ काम करेंगे। आज जो बातचीत की है, उसे अगली मीटिंग में और आगे बढ़ाएंगे।

हम सब एक हैं-ममता

पं.बंगाल की मुखयमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पटना से जनादेश शुरू होता है। हम सब एक हैं। एकसाथ 2024 का चुनाव लड़ेंगे। ममता बनर्जी ने अपने बयान में मोदी सरकार को तानाशाह बताया साथ ही कहा कि हम विपक्ष नहीं है बल्कि हम भी इसी देश के रहने वाले हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले निकले AAP नेता अरविंद केजरीबाल

विपक्षी एकता की बैठक खत्म होने से पहले की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम  भगवंत मान वहां से चले गए। वह दिल्आली के लिए रवाना हो गए। दिल्ली पहुंचकर AAP ने स्टेटमेंट जारी कर कांग्रेस को केंद्र सरकार के अध्यादेश पर अपना रुख साफ करने को कहा है। पार्टी ने कहा कि जब तक कांग्रेस अपना रुख साफ नहीं करती तब तक आम आदमी पार्टी कांग्रेस के साथ किसी बैठक में शामिल नहीं होगी।जानकारी हो कि बैठक से ठीक एक दिन पहले केजरीवाल ने  केंद्र सरकार की ओर से दिल्ली के लिए सेवा क्षेत्र में लाए गए अध्यादेश को लेकर कांग्रेस को अल्टीमेटम दिया था।केजरीवाल ने विपक्षी दलों के नेताओं को इस संबंध में चिट्ठी लिखी थी। इसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस को दिल्ली के लिए लाए गए केंद्र सरकार के अध्यादेश पर अपना रुख साफ करते हुए आम आदमी पार्टी का समर्थन करना चाहिए। 

 

ये लोग हुए शामिल
नीतीश कुमार के निमंत्रण पर बैठक में शामिल होने के लिए पं.बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी,जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती,तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल,पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ राज्यसभा सांसद संजय सिंह गुरुवार को ही पटना पहुंच गए हैं। इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी शुक्रवार सुबह पटना पहुंच गए हैं । इसके साथ ही NCP से शरद पवार, शिवसेना से उद्धव ठाकरे, सपा से अखिलेश यादव, DMK से एमके स्टालिन, JMM से हेमंत सोरेन, CPM से सीताराम येचुरी, CPI से डी राजा, CPI-ML से दीपांकर भी शामिल होंगे।