logo

विपक्षी एकता की बैठक की अब नई तारीख आई सामने, इस दिन बेंगलुरु में लगेगा जमावड़ा

विपक्षी_एकता5.jpg

द फॉलोअप डेस्क
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विपक्षी एकजुटता की कवायद तेज हो गई है। प्रमुख विपक्षी पार्टियों की आगामी बैठक 17 और 18 जुलाई को बेंगलुरु में होगी। इस बात की जानकारी कांग्रेस के संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि पटना में विपक्ष की सफल बैठक के बाद हम अगली बैठक 17 और 18 जुलाई को बेंगलुरु में करेंगे। हम फासीवादी और अलोकतांत्रिक ताकतों को पराजित करने तथा देश को आगे ले जाने वाले एक दृष्टिकोण को प्रस्तुत करने के अपने संकल्प को लेकर अडिग हैं।

 
हम फासीवादी और अलोकतांत्रिक ताकतों के खिलाफ
 के. सी. वेणुगोपाल का कहना था कि मानसून सत्र शुरू होने से पहले बैठक जरूर होगी। वहीं महाराष्ट्र की राजनीतिक स्थिति पर कहा कि ये विपक्ष की एकता को प्रभावित नहीं कर सकता है। ये NCP का आंतरिक मामला है। मुझे पूरा भरोसा है कि शरद पवार इस स्थिति को अच्छी तरह से संभालने के काबिल हैं।


पहली बैठक में ये लोग हुए थे शामिल
पटना में विपक्षी एकता की पहली बैठक हुई थी। जिसमें नीतीश कुमार के निमंत्रण पर शामिल होने के लिए पं.बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी,जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती,तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल,पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ राज्यसभा सांसद संजय सिंह कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, NCP से शरद पवार, शिवसेना से उद्धव ठाकरे, सपा से अखिलेश यादव, DMK से एमके स्टालिन, JMM से हेमंत सोरेन, CPM से सीताराम येचुरी, CPI से डी राजा, CPI-ML से दीपांकर पटना पहुंचे थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT