logo

अश्लील कंटेंट नहीं दिखा पाएंगे ये 18 OTT एप, सरकार ने लगाई पाबंदी

bain14.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

अश्लील कंटेंट दिखाने वाले 18 OTT एप पर सरकार ने पाबंदी लगा दी है। केंद्र सरकार की ओर से यह एक्शन तब लिया गया है, जब पूर्व में कई बार केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर की ओर से इस बारे में चेतावनी भी जारी की जा चुकी थी। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील कंटेंट को लेकर भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बड़ा एक्शन उठाया है। गुरुवार, 14 मार्च, 2024 को 18 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, 19 वेबसाइट्स, 10 मोबाइल एप्स और 57 सोशल मीडिया हैंडल्स को देशभर में ब्लॉक कर दिया। इसमें सात गूगल प्ले स्टोर और तीन ऐप्पल स्टोर की ऐप हैं। 

क्या कहा गया है सरकार की ओर से 

प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो की ओर से जारी बयान में बताया गया कि ब्लॉक किए गए 18 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील, असभ्य और कुछ मौकों पर पॉर्न कंटेंट भी परोसा गया था। केंद्र की ओर से यह एक्शन तब लिया गया है, जब पूर्व में कई बार केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर की ओर से इस बारे में चेतावनी भी जारी की जा चुकी थी। अनुराग ठाकुर की ओर से बार-बार प्लेटफॉर्म्स को आगाह किया गया था कि वे अपनी जिम्मेदारी समझें और अश्लील, गंदे, भद्दे और पॉर्न कंटेंट को बढ़ावा न दें। 12 मार्च, 2024 को अनुराग ठाकुर ने घोषणा की थी कि 18 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स इस तरह के कंटेंट को परोस रहे हैं।

ब्लॉक किए गए OTT प्लेटफॉर्म्स

ड्रीम्स फिल्म्स, नियॉन एक्स वीआईपी, मूड एक्स, वूवी, बेशर्म्स, मोजफ्लिक्स, येस्मा, हंटर्स, हॉट शॉट्स वीआईपी, अनकट अड्डा, रैबिट, फूजी, ट्राई फ्लिक्स, एक्ट्रामूड, चीकूफ्लिक्स, एक्स प्राइम, नियूफ्लिक्स और प्राइम प्ले। इसी के साथ सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी गाज गिरी है। इनमें 12 फेसबुक अकाउंट, 17 इंस्टाग्राम हैंडल, 16 एक्स (पहले टि्वटर नाम से मशहूर) आईडी और 12 यूट्यूब चैनल ब्लॉक कर दिए गए। 


क्या है OTT प्लेटफार्म 

ओटीटी का मतलब ओवर दि टॉप होता है। यानी वह टेक्नोलॉजी (ओटीटी सेवा या प्लेटफॉर्म) जो इंटरनेट से जुड़ी डिवाइस के जरिए यूजर्स को कंटेंट मुहैया कराती है। मोबाइल मार्केटिंग की दुनिया में ओटीटी को सामान्य तौर पर वीडियो केंटेट के संदर्भ में जाना, देखा और समझा जाता है।

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn