logo

पनौती बोल मुश्किलों में घिरे राहुल गांधी, निर्वाचन आयोग ने भेजा नोटिस

rahul6.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
पीएम नरेंद्र मोदी को पनौती बोलकर राहुल गांधी एक बार फिर से मुश्किलों में घर गये हैं। इस बाबत निर्वाचन आयोग ने उनको कारण बताओ नोटिस भेजा है। बता दें कि बीते दिनों राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को लेकर दिये अपने बयान में पनौती, जेबकतरा और कर्ज माफी आदि के मामलों का जिक्र किया था। इसके बाद से ही बीजेपी का एक खेमा उन पर हमलावर था। बीजेपी नेताओं ने इसे बाबत चुनाव आयोग में गुहार लगाई थी। चुनाव आयोग ने इसे संज्ञान में लेते हुए राहुल पर कार्रवाई की है। राहुल को जवाब देने के लिए चुनाव आयोग की ओऱ से 25 नवंबर यानी दो दिनों का समय दिया गया है। राहुल के जवाब से आयोग संतुष्ट नहीं होता है, तो आगे की कार्रवाई होगी। 

क्या कहा था राहुल गांधी ने 
राहुल गांधी ने वल्ड कप फाइनल के दिन मोदी के अहमदाबाद के स्टेडियम जाने पर टिप्पणी की थी। वल्ड कप में भारतीय टीम की हार पर बोलते हुए उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधा था। कहा कि मैच देखने जाना अलग बात है। लेकिन उन्होंने मैच हरवा दिया। पनौती पीएम मतलब पनौती मोदी। इसी तरह उन्होंने जेबकतरा का उदाहरण देते हुए कहा था कि दो जेबकतरे में से एक आपका ध्यान भटकाता है और दूसरा आपकी जेब काट लेता है। आपको मूर्ख बना देता है। मोदी इसी तरह से आपका ध्यान भटकाकर आपको नुकसान में डालते हैं।    

क्या कहा है बीजेपी ने 

राहुल गांधी को भेजे गये नोटिस में बीजेपी की ओऱ से की गयी शिकायतों का भी जिक्र किया गया है। बता दें कि बीजेपी ने राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के विरुद्ध चुनाव आयोग को पत्र लिखा था। इसमें दोनों नेताओं पर भ्रामक दावे करने का आरोप लगाया गया है। कार्रवाई की मांग करते हुए बीजेपी नेताओं ने लिखा है कि ख़ड़गे का यह दावा कि मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री तब उनकी जाति को पिछड़ा वर्ग की सूची में रखकर सुविधाएं दी गयी थीं, गलत है। मिली खबर के मुताबिक इसे राहुल ने भी कथित तौर पर हवा दी थी। बीजेपी ने कहा है कि निर्वाचन आयोग को दोनों नेताओं का ये कृत्य चुनावी कानून के साथ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला भी है। इसलिए इन दोनों नेताओं पर कार्रवाई होनी चाहिये।