द फॉलोअप डेस्क
मुबंई में 14 साल की लड़की ने आत्महत्या कर ली। कहा जा रही है कि लड़की को पहली बार पीरियड्स आया था। वह उसके दर्द से परेशान थी। ज्यादा दर्द होने से लड़की मानसिक तनाव में थी। जिस कारण उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आशंका जताई है कि दर्द बर्दाश्त नहीं करने के कारण लड़की ने सुसाइड किया है। हलांकि मामले पर जांच जारी है।

ज्यादा दर्द होने की वजह से वो मानसिक तनाव में थी लड़की
रिपोर्ट्स की मानें तो 26 मार्च की शाम लड़की ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। जिस वक्त लड़की ने यह कदम उठाया घर पर कोई नहीं था। जब परिजन घर पहुंचे तो लड़की की स्थिति देखकर सब सकते में रह गए। आनन-फानन में लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में मृतक के रिश्तेदारों ने बताया कि पहली बार पीरियड आने से वो परेशान थी। ज्यादा दर्द होने की वजह से वो मानसिक तनाव में भी थी। अखबार के मुताबिक एक पुलिस अधिकारी ने आशंका जताई कि इसी कारण से लड़की ने अपनी जान ले ली।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86