द फॉलोअप डेस्क
तकिया, कफ सिरप और चाकू। CEO मां सूचना सेठ ने गोवा (Goa) के होटल में अपने 4 साल के बेटे की जान लेने के लिए इन चीजों का इस्तेमाल किया है। पुलिस ने इसका अनुमान जताया है। दूसरी ओऱ चिकित्सकों ने पुलिस की इस थ्योरी को मानने से इनकार कर दिया है। बच्चे का पोस्टमार्ट करने वाले चिकित्सकों ने बताया है कि बच्चे की हत्या गला दबाकर की गयी है। बता दें कि बच्चे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब तक नहीं आयी है। लेकिन पुलिस सूचना सेठ से लगातार पूछताछ कर रही है। सेठ ने खुद पर लगे हत्या के आरोपों से इनकार किया है। कहा कि वो जब सोकर उठी तो बच्चा बेड पर मृत पड़ा हुआ था।
होटल के कमरे में क्या-क्या मिला
पुलिस ने गोवा के होटल के कमरे से कफ सिरप की दो शीशियां और एक तकिया पर लगे सिलवट को फिलहाल जांच का आधार बनाया है। वहीं, बेडशीट पर कुछ खून के धब्बे मिलने की बात भी कही जा रही है। पुलिस का अनुमान है कि बच्चे की हत्या करने से पहले उसे अधिक मात्रा में कफ सिरप पिलाया गया। सूचना सेठ ने होटल के सर्विस प्रोवाइडर से बोलकर खांसी की बात बोलकर कफ सिरप की एक शीशी मंगवाई थी। पुलिस को मिली शीशी छोटी है। पुलिस का अनुमान है कि बड़ी शीशी सूचना सेठ अपने साथ ले गयी या कहीं औऱ छिपा दिया। पुलिस का मानना है कि सेठ ने तकिया से बच्चे का गला दबाने से पहले उसे अत्यधिक मात्रा में कफ सिरप पिलाया।

पिता को सौंपा गया बच्चे का शव
महिला के पति वेंकट रमन, जो कि जकार्ता में रहते हैं, हादसे की खबर सुनकर मंगलवार रात चित्रदुर्ग लौटे। वहां उनको बेटे का शव सौंप दिया गया। बता दें कि दोनों पति-पत्नी के बीच लंबे समय से अलगाव चल रहा है। सूचना सेठ नहीं चाहती थी कि बच्चा अपने पिता से मिले। गौरतलब है कि सूचना सेठ ने अपने 4 साल के बेटे का कत्ल कर दिया फिर उसका शव बैग में भरकर कोशिश की। लेकिन पकड़ी गयी। सेठ हाईप्रोफाइल शख्सियत की मालिक है औऱ बैंगलुरु (Bangalore) एक मल्टीनेशनल कंपनी की CEO है। महिला बैंगलुरु की रहने वाली है। लेकिन इस क्रूरता भरी घटना के अंजाम देने के लिए वो बेटे को लेकर गोवा गई और वहीं, बेटे की हत्या कर दी।
