द फॉलोअप डेस्क
ओडिशा के राउरकेला में शनिवार को एक 9 सीटर चार्टर्ड विमान लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस छोटे विमान में पायलट समेत कुल 9 लोग सवार थे, जिनमें से मुख्य पायलट को बेहद गंभीर चोटें आई हैं। हादसा राउरकेला हवाई अड्डे के पास हुआ, जहां तकनीकी खराबी के कारण विमान अपना संतुलन खो बैठा।
जानकारी के मुताबिक उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी का पता चला। जिसके बाद विमान क्रैश कर गया। तत्काल बचाव अभियान शुरू किया गया, जिससे सभी को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह विमान भुवनेश्वर से राउरकेला जा रहा था। 9 सीटों वाला यह विमान, कथित तौर पर टेक-ऑफ के लगभग 10 किलोमीटर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान को दोपहर 1:15 बजे राउरकेला में लैंड करना था, लेकिन इसके बजाय उसने जाल्दा के पास इमरजेंसी लैंडिंग की।