logo

PM Modi Japan Visit : शिंजो आबे का स्टेट फ्यूनरल कार्यक्रम आज, पीएम मोदी सहित 700 से ज्यादा गेस्ट्स मौजूद 

abe.jpg

डेस्क:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) का स्टेट फ्यूनरल कार्यक्रम (State Funeral Program) में शामिल हुए। उनके अलावा 700 से ज्यादा स्टेट गेस्ट्स फ्यूनरल में मौजूद रहे। इस स्टेट फ्यूनरल कार्यक्रम का आयोजन टोक्यो के निप्पॉन बुडोकन कम्युनिटी सेंटर (Tokyo's Nippon Budokan Community Center) में किया जा रहा है। बता दें कि आबे की 8 जुलाई को गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद पारिवारिक तौर पर शिंजो का अंतिम संस्कार 15 जुलाई को कर दिया गया था। लिहाजा, आज हो रहा स्टेट फ्यूनरल प्रतीकात्मक है।

 

जापान के PM से PM मोदी ने की मुलाकात
स्टेट फ्यूनरल सेरेमनी से पहले PM मोदी ने जापान के PM फुमियो किशिदा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के रिश्तों को मजबूती देने के लेकर चर्चा हुई। PM मोदी राजकीय अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कल रात यानी 26 सितंबर को टोक्यो पहुंचे थे। वहीं मोदी ने सोमवार को ट्वीट किया था, 'मैं (जापान के) पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आज रात तोक्यो जा रहा हूं।' उन्होंने आबे को एक प्रिय मित्र और भारत-जापान मित्रता का बड़ा हिमायती बताया था। प्रधानमंत्री ने कहा था कि वह प्रधानमंत्री किशिदा और श्रीमती आबे से मुलाकात कर सभी भारतीयों की ओर से शोक-संवेदना प्रकट करेंगे।

आबे के अंतिम संस्कार में कितना किया गया खर्च
शिंजो आबे की ये प्रतीकात्मक अंतिम विदाई है। आबे के अंतिम संस्कार में 1.66 अरब येन (करीब 94 करोड़ रुपये) खर्च होने का अनुमान है। वहीं, ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार की अनुमानित लागत 1.3 अरब येन (करीब 73.7 करोड़ रुपये) थी। हालांकि, एलिजाबेथ द्वितीय की अंत्येष्टि पर हुए खर्च का आंकड़ा जारी नहीं किया गया है।