logo

दिल्ली : प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो शुरू, 9 राज्यों की चुनाव को लेकर कार्यकारिणी की 2 दिवसीय बैठक

रोड_शो.jpg

दिल्लीः 
देश के 9 राज्यों में 2023 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। साथ ही अगले साल लोकसभा चुनाव भी होंगे। इसी के को लेकर आज दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक शुरू होने वाली है। ये बैठक कई मायनों में काफी महत्वपूर्ण है। इस बैठक में भाजपा भविष्य में होने वाले चुनावों को लेकर रणनीति तय करेगी। बैठक से पहले पीएम नरेंद्र मोदी का रोड शो शुरू हो चुका है। ये रोड शो संसद मार्ग से सभास्थल एनडीएमसी सेंटर तक होगा। बीजेपी कार्यकर्ता पीएम मोदी का जोरदार स्वागत करेंगे। बैठक में पीएम के अलावा 30 से ज्यादा केंद्रीय मंत्री, 12 मुख्यमंत्री, 5 उपमुख्यमंत्री के साथ ही कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि भाजपा मुस्लिम महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा पर अलग से चर्चा करेगी। इस बैठक में जनता से जुड़े मुद्दों पर फोकस रहेगा। 


नये अध्यक्ष का बढ़ सकता है कार्यकाल 
बैठक में भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। बैठक में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यकाल को एक और साल बढ़ाने पर प्रस्ताव पेश किया जाएगा। उनका कार्यकाल इसी महीने खत्म हो रहा है। लोकसभा चुनाव में करीब सालभर का ही वक्त बचा है, इसलिए ज्यादा संभावना इस बात की है कि नड्डा को 2024 तक का एक्सटेंशन दिया जा सकता है। उनका कार्यकाल बढ़ाए जाने की एक अहम वजह 9 विधानसभाओं के चुनाव भी हैं। अगर जेपी नड्डा के नाम पर सहमति नहीं बनी तो भूपेंद्र यादव का नाम सबसे आगे है। वहीं, गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सीआर पाटिल को केंद्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की पूरी संभावना है। 2023 में राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक तेलंगाना, त्रिपुरा, मेघालय, नगालैंड और मिजोरम शामिल है जहां चुनाव होना है। आज की बैठक में बहुत संभावना है कि जहां भाजपा कमजोर है उसपर चर्चा हो, राजनीतिक-आर्थिक प्रस्तावों के साथ G-20 सम्मेलन की भी चर्चा हो सकती है।