द फॉलोअप डेस्क
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya Pramod Krishnam) ने ये बयान देकर सनसनी फैला दी है कि पीएम नरेंद्र मोदी पर दैवीय शक्ति की कृपा है। कहा है वे चमत्कारिक व्यक्ति के धनी हैं। आचार्य ने ये बयान पीएम मोदी से एक मुलाकात के बाद दिया है। इसके बाद माना जाने लगा है कि कांग्रस से उनकी दूरियां बढ़ रही हैं। हालांकि कांग्रेस की ओऱ से इस बारे में कोई बयान अब तक जारी नहीं किया गया है। लेकिन सिय़ासी गलियारों में इस बात को लेकर चर्चा है कि आचार्य़ इन दिनों कांग्रेस से नाराज चल रहे हैं।

आचार्य ने कब दिया ये बयान
बता दें कि श्री काल्कि धाम के शिलान्यास समारोह में पीएम मोदी को आमंत्रित करने के लिए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उनसे मुलाकात की है। मिली खबर के मुताबिक पीएम की ओऱ से उनको सकारात्मक उत्तर मिला है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पीएम से मुलाकात का जिक्र सोशल मीडिया ट्वीटर पर दिया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि 19 फ़रवरी को आयोजित श्री कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री को आमंत्रित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मेरे इस पवित्र भाव को स्वीकार करने के लिये माननीय प्रधानमंत्री का हार्दिक आभार एवं साधुवाद।

पीएम मोदी ने दिया ये जवाब
आचार्य प्रमोद के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए पीएम मोदी ने लिखा है कि आस्था और भक्ति के इस पावन अवसर का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात होगी। पीएम के इस पोस्ट के बाद कुछ सियासी जानकारों का मानना है कि आचार्य बीजेपी और प्रधानमंत्री से प्रभावित हैं। वे कभी भी बीजेपी की सदस्यता ले सकते हैं।
