डेस्क:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 1 अक्टूबर को भारत में 5G सर्विस लॉन्च (Will launch 5G service in India on October 1 ) करेंगे। सरकार के राष्ट्रीय ब्रॉडबैंड मिशन (National Broadband Mission) ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। इसमें कहा गया कि भारत के डिजिटल परिवर्तन और कनेक्टिविटी को नई ऊंचाइयों (Taking digital transformation and connectivity to new heights) पर ले जाते हुए, PM मोदी 1 अक्टूबर को इंडिया मोबाइल कांग्रेस में 5G सेवाओं को शुरू करेंगे।

दिल्ली के प्रगति मैदान इंडिया मोबाइल कांग्रेस का आयोजन
मिली जानकारी के अनुसार इंडिया मोबाइल कांग्रेस का आयोजन दिल्ली के प्रगति मैदान में किया जाएगा। वहीं 5 जी सर्विस एविएशन को लेकर अमेरिका में हुई दिक्कत पर चल रहे संशय को भी साफ कर दिया गया है। टेलीकॉम मंत्रालय ने इस मामले पर स्टडी के बाद बयान जारी कर कहा है कि देश में इसको लेकर कोई परेशानी नहीं होगी।