logo

निहंग सिखों की फायरिंग में पुलिस जवान हलाक, पंजाब के इस गुरुद्वारा को लेकर हुआ विवाद

NIHANG.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

निहंग सिखों की फायरिंग में एक पुलिस जवान की मौत हो गयी है। वहीं चार पुलिस कर्मियों के घायल होने की खबर है। पुलिस और निहंग सिखों के बीच ये हिंसक झड़प पंजाब के कपूरथला के गुरुद्वारा अकाल बुंगा में हुई है। पुलिस के अनुसार ये मामला गुरुद्वारा पर कब्जे को लेकर शुरू हुआ है। खबर है कि निहंग सिखों ने कपूरथला के इस गुरुद्वारा पर कब्जा कर लिया है। निहंग सिखों के इस गुट ने गुरुद्वारा के संचालन की घोषणा की है। कहा है कि संचालन में वे किसी और का हस्तक्षेप नहीं बर्दाश्त नहीं करेंगे। हिंसक झड़प के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने इस बाबत कहा है कि फायरिंग करने वाले दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। खबर लिखने तक पुलिस दल गुरुद्वारा के पास जमा हुआ है। 

कैसे घटी घटना 
घटना के समय गुरुद्वारा में मौजूद में एक पुलिस अधिकारी ने बताया है कि निहंगों के खिलाफ पहले से प्राथमिकी दर्ज है। इसी मामले पुलिस एक नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी पहुंची थी। पुलिस सड़क पर खड़ी थी, इसी समय निहंग सिखों के एक गुट ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान फायरिंग हुई और इसमें एक पुलिस जवान की जान चली गयी। जवान पंजाब पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत था। फायरिंग में चार जवान भी घायल हुए, जिनकी हालत नाजुक बतायी जा रही है। फायरिंग के बाद घटना स्थल पर बड़े पैमाने पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है। 

क्या है विवाद का कारण 
मिली खबर के मुताबिक निहंग सिखों के एक गुट ने कथित तौर पर गुरुद्वारा की पुरानी संचालन कमेटी को अपदस्थ कर दिया है। निहंगों ने खुद से संचालन की घोषणा कर दी है। दूसरे शब्दों में निहंग सिखों ने इस गुरुद्वारा पर कब्जा कर लिया है। पुलिस बल गुरुद्वारा परिसर से निहंग सिखों को बाहर निकालने के लिए पहुंची थी। इसी दौरान पुलिस पर निहंग सिखों की ओऱ से फायरिंग होने लगी। गुरुद्वारा परिसर में अभी भी निहंग सिख छिपे हुए हैं। पुलिस उनको बाहर निकालने के लिए ऑपरेशन चला रही है। वहीं फायरिंग के आरोप में दस निहंग सिखों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।