logo

नौकरी के लिए गैंगस्टर से मिली और बन गई 'डॉन', अब पुलिस ने सील की 100 करोड़ की कोठी; जानें कहानी काजल की

ravikana.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
दिल्ली NCR के बड़े स्क्रैप माफिया से करोड़पति बनने वाले रवि काना और उसकी गर्लफ्रेंड की अब तक 200 करोड़ रुपए की संपत्ति को पुलिस ने सील कर चुकी है। दिल्ली के न्यू फ्रेंडस कॉलोनी में एक आलीशान कोठी रवि काना की 'गर्लफ्रेंड' काजल झा की भी है। काजल की 100 करोड़ की कोठी पुलिस ने सील कर दी है। रवि के खिलाफ की जा रही पुलिस कार्रवाई लगातार सुर्खियों में बनी हुई है, लेकिन पिछले दो-तीन दिन से रवि काना से ज्यादा चर्चा उसकी गर्लफ्रेंड काजल झा की हो रही है। इस मामले के उजागर होने के बाद अब लोग जानना चाहते हैं कि आखिर काजल है कौन। 


काना के पूरे कारोबार का हिसाब काजल के पास
काजल झा रवि काना के लिए कितनी खास है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि काना ने उसे न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में करीब 100 करोड़ का तीन मंजिला बंगला गिफ्ट में दिया था। कना के सारे कारोबार का हिसाब भी काजल के पास था। धीरे-धीरे वह जुर्म की दुनिया में भी घुसती गई. उसे दिल्ली-एनसीआर का लेडी डॉन भी कहा जाता है। 


कौन हैं काजल झा?
बात दें कि रवि काना की गर्लफ्रेंड काजल झा नौकरी की तलाश में उसके साथ संपर्क में आई थी। जल्द ही वह उसके गिरोह का हिस्सा बन गई। इतना ही नहीं वह रवि काना गैंग की सबसे अहम सदस्य बन गई। काजल झा रवि काना की सभी बेनामी संपत्तियों का हिसाब-किताब संभालती थी। रवि काना ने उसे साउथ दिल्ली की पॉश न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में करीब 100 करोड़ का तीन मंजिला बंगला गिफ्ट किया। पुलिस ने बुधवार को उसकी प्रॉपर्टी पर छापेमारी की, इस दौरान गिरफ्तारी से बचने के लिए काजल झा और उसके सहयोगी वहां से  भाग गए। हालांकि पुलिस ने बाद में बंगले को सील कर दिया। 


कौन है गैंगस्टर रवि काना
पुलिस के अनुसार, रवींद्र नागर उर्फ रवि काना 16 सदस्यों के साथ एक गिरोह चलाता है। ये लोग सरिया और स्क्रैप सामग्री की अवैध खरीद और बिक्री में शामिल है। काना पहले एक स्क्रैप डीलर था। इसके बाद कथित तौर पर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में कारोबारियों से जबरन वसूली के बाद स्क्रैप सामग्री को अवैध रूप से हासिल करने और बेचने के लिए एक गिरोह बनाने के बाद करोड़पति बन गया। रवि काना ग्रेटर नोएडा के एक अन्य गैंगस्टर हरेंद्र प्रधान का भाई है। हरेंद्र प्रधान को, 2014 में एक प्रतिद्वंद्वी गिरोह ने मार डाला था। उसकी मृत्यु के बाद, रवि काना ने बागडोर संभाली। जान से मारने की धमकी मिलने के बाद उन्हें पुलिस सुरक्षा भी मुहैया करायी गई थी। एक वायरल वीडियो में, काना को कई पुलिसकर्मियों के साथ एक शादी समारोह में जाते देखा जा सकता है।