logo

7 बक्से में रखे गये थे 7 करोड़, टेम्पो पलटा तो खुला राज; झारखंड के बाद इस राज्य में मिला इतना कैश

cash11.jpg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क 

7 बक्से में छिपाकर 7 करोड़ रुपये को कहीं भेजा जा रहा था। सातों बक्सों को एक टेम्पो में लोड कर ले जाया जा रहा था। लेकिन अचानक से टेम्पो एक लॉरी से टकरा गया और सातों बक्से सड़क पर आ गिरे। इनका ढक्क्न खुल गया और इनसे करेंसी निकल कर सड़क पर बिखर गये। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी। आचार संहिता के तहत पुलिस ने राशि को जब्त कर लिया है। ये मामला आंध्रप्रदेश के पूर्वी गोदावरी में पेश आया है। टेम्पो पलटने की घटना इलाके के नल्लाजर्ला मंडल के अनंतपल्ली में हुई है। पुलिस मामले की पडताल में जुट गयी है। 

चालक घायल हुआ 


मिली खबर के मुताबिक जिस लॉरी से टेम्पो की टक्कर हुई वो और टेम्पो दोनों ही विजयवाड़ा से विशाखापत्तनम की ओर जा रहे थे। वाहन जब पलटा तो स्थानीय लोगों ने देखा कि उस वाहन में नकदी से भरे 7 गत्ते के बक्से लोड थे। इन सभी में भारी कैश रखा हुआ था। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। वहीं, हादसे में टेम्पो का चालक घायल हो गया है। उसे गोपालपुरम के एक अस्पताल में एडमिट किया गया है। पुलिस ने इस संबंध में अतिरिक्त जानकारी देने से इनकार किया है।   


6 मई को मिले हैं 35 करोड़ 
इधर, 6 मई को झारखंड में मंत्री आलमगीर आलम के ओएसडी संजीव लाल के नौकर जहांगीर के घर से 35 करोड़ से अधिक राशि जब्त की गयी है। ये मामला भी सुर्खियों में बना हुआ है। बताया जा रहा है कि जहांगीर की सैलरी हजारों में थी लेकिन उसका खर्च करोड़ों में था। जहांगीर के बैंक अकाउंट डिटेल्स की जांच में भी कई अहम खुलासे हुए हैं। संजीव लाल की काली कमाई से जहांगीर आलम ने करोड़ों खर्च किए हैं। जहांगीर के अकाउंट में भी लाखों रुपये जमा हैं। जबकि जहांगीर को सैलरी के तौर पर कुछ हजार ही मिलते थे। लेकिन उसने फ्लैट और गाड़ियों की खरीद में करोड़ों खर्च किए हैं। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Cashcash seizedcode of conductseized