द फॉलोअप डेस्क
BJP की ओर से राज्यसभा उम्मीदवार की घोषणा कर दी गई है। प्रदीप वर्मा को राज्यसभा प्रत्याशी बनाया है।इसको लेकर राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने नोटिफिकेशन जारी किया है। लेटर में लिखा है कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने झारखंड में होने वाले आगामी राज्यसभा के चुनाव के लिए डॉ० प्रदीप वर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है। गौरतलब है कि प्रदीप वर्मा बीजेपी प्रदेश महामंत्री हैं।

21 मार्च को वोटिंग
गौरतलब है कि झारखंड राज्यसभा चुनाव की घोषणा कर दी गई है। 21 मार्च को वोटिंग है। वहीं 11 मार्च तक उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकते हैं। 12 मार्च को स्क्रूटनी होगी। इसके साथ ही 14 मार्च तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। बता दें कि झारखंड में बीजेपी की ओर से समीर उरांव और कांग्रेस की ओर से धीरज साहू का राज्यसभा कार्यकाल इसी साल 3 मई को खत्म होने जा रहा है।