logo

दिल्ली : राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू आज पहली बार राष्ट्र को करेंगी संबोधित, यहां होगा प्रसारण 

दौपदी2.jpg

डेस्क:
राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू (President Daupadi Murmu) स्वतंत्रता दिवस (Independence day) की पूर्व संध्या पर आज राष्ट्र को संबोधित (address to the nation) करेंगी। राष्ट्रपति के तौर पर राष्ट्र के नाम यह उनका पहला संबोधन होगा। राष्ट्रपति भवन (President's House) की तरफ से जारी सूचना में कहा गया है कि राष्ट्रपति के संबोधन का प्रसारण आकाशवाणी के सभी राष्ट्रीय नेटवर्क पर और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर शाम 7 बजे से किया जाएगा। इसे पहले हिंदी में और उसके बाद अंग्रेजी में प्रसारित किया जाएगा।

शाम 7 बजे से किया जाएगा प्रसारण
जारी सूचना में कहा गया है कि राष्ट्रपति के संबोधन का प्रसारण आकाशवाणी के सभी राष्ट्रीय नेटवर्क पर तथा दूरदर्शन के सभी चैनलों पर शाम 7 बजे से किया जाएगा। इसे पहले हिंदी में और उसके बाद अंग्रेजी में प्रसारित किया जाएगा। सूचना मे यह भी कहा गया है, ‘दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद इसके क्षेत्रीय चैनलों द्वारा संबंधित क्षेत्रीय भाषाओं में इसे प्रसारित किया जाएगा। आकाशवाणी अपने संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्क पर रात 9.30 बजे क्षेत्रीय भाषा में इसे प्रसारित करेगा।'

25 जुलाई को देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में ली थी शपथ 
द्रौपदी मुर्मू  ने 25 जुलाई को देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। वह शीर्ष संवैधानिक पद पर आसीन होने वाली सबसे कम उम्र की और पहली आदिवासी हैं। वह ऐसी पहली राष्ट्रपति हैं, जिनका जन्म देश की आजादी के बाद हुआ है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ओडिशा की रहने वाली हैं। वह झारखंड की पहली आदिवासी राज्यपाल भी रह चुकी हैं।