logo

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने DC अनन्य मित्तल को लोकसभा और विधानसभा चुनाव के सफल संपादन के लिए किया सम्मानित

5yr5.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर के उपायुक्त अनन्य मित्तल को 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर नयी दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया। यह सम्मान उपायुक्त अनन्य मित्तल को लोकसभा और विधानसभा चुनाव 2024 के सफल संपादन के लिए जेनरल कैटिगरी अवॉर्ड श्रेणी में दिया गया है। 

बता दें कि बीते लोकसभा और विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के कारण चुनाव आयोग ने DC अनन्य मित्तल का चयन किया था। जानकारी हो कि इसके साथ ही झारखंड राज्य को बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट के लिए भी सम्मानित किया गया है। इस दौरान राज्य के मुख्य चुनाव पदाधिकारी के रवि कुमार ने झारखंड का प्रतिनिधित्व किया। मालूम हो कि झारखंड के अलावा अन्य 2 राज्यों को भी बेस्ट परफॉर्मिंग के श्रेणी में पुरस्कृत किया गया है। जबकि 7 अन्य राज्यों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी को भी सम्मानित किया गया है। 

Tags - President Draupadi Murmu Jamshedpur DC Ananya Mittal Honored Jharkhand News Latest News Breaking News