डेस्क:
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-II (Queen Elizabeth II) का निधन 8 सितंबर को हुआ। उन्होंने 96 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। उनका अंतिम संस्कार 19 सितंबर को पूरे शाही परंपरा से किया जाएगा। भारतीय विदेश मंत्रालय (Indian Ministry of External Affairs) ने एक बयान जारी कर बताया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लंदन जाएंगी।

उनके कार्यकाल में भारत -ब्रिटेन के रिश्ते बेहतर हुए
भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, “पिछले 70 सालों में हर मेजेस्टी महारानी एलीज़ाबेथ द्वितीय के कार्यकाल में भारत -ब्रिटेन के रिश्ते बेहतर हुए हैं। हमारे रिश्ते मज़बूत और आगे बढ़ें हैं। उन्होंने कॉमनवेल्थ प्रमुख रहते हुए दुनिया के लाखो लोगों की भलाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
6 फरवरी 1952 में ब्रिटेन का शासन संभाला
बता दें कि 96 साल की उम्र में ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-II का निधन हो गया। उन्होंने 6 फरवरी 1952 में ब्रिटेन का शासन संभाला था। एलिजाबेथ सिर्फ ब्रिटेन ही नहीं, 14 अन्य आजाद देशों की भी महारानी थीं। ये सभी देश कभी न कभी ब्रिटिश हुकूमत के अधीन रहे थे। मौजूदा समय में 15 संप्रभु राष्ट्रों की महारानी रहीं । 8 सितंबर को उनके निधन के बाद प्रोटोकॉल के मुताबिक अंतिम संस्कार की तैयारियां की जी रही है।

वेस्टमिंस्टर हॉल पहुंचा पार्थिव शरीर
5वें दिन महारानी का पार्थिव शरीर वेस्टमिंस्टर हॉल पहुंच गया है। छठवें दिन यानि आज अंतिम संस्कार की रिहर्सल की गई। सातवें दिन किंग चार्ल्स वेल्स संसद में एक और शोक प्रस्ताव प्राप्त करने के लिए वेल्स की यात्रा करेंगे। वे कार्डिफ में लियानडाफ कैथेड्रल भी जाएंगे। 10वें दिन अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूरे देश में 2 मिनट का मौन रखा जाएगा। विंडसर कैसल में एक सेरेमनी के बाद महारानी को किंग जॉर्ज VI मेमोरियल चैपल में दफनाया जाएगा।