डेस्क:
देश को आज 15वें राष्ट्रपति (15th President of India) मिल जाएगें। आज 21 जुलाई सुबह 11 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी और नतीजे भी आज ही आ जाएंगे। बता दें कि इस बार NDA की ओर राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू(NDA presidential candidate Droupadi Murmu) हैं और विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) उम्मीदवार हैं। द्रौपदी मुर्मू की इस चुनाव में जीत की पूरी संभावना है। अगर द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करती हैं तो वह देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति (first tribal woman president) बन जाएंगी।

पहली महिला राष्ट्रपति भी देश को आज ही दिन मिलीं थीं
द्रौपदी मुर्मू की जीत की घोषणा होते ही देशभर में जश्न शुरू हो जाएगा। द्रौपदी की जीत से BJP आदिवासी समुदाय सहित पूरे देश और खासतौर पर महिलाएं में खास संदेश देना चाहती है। जिससे मुख्य धारा से कटे इस समुदाय में राजनीतिक मैसेज जाए कि प्रधानमंत्री मोदी और BJP ही ऐसी पार्टी है जो सत्ता के लिए नहीं बल्कि देश के वंचित तबकों और वर्गों के लिए काम करते हैं। बता दें कि आज ही दिन 15 साल पहले देश को प्रतिभा देवीसिंह पाटिल के रूप में पहली महिला राष्ट्रपति मिलीं थीं। 21 जुलाई 2007 को हुई राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना में प्रतिभा देवी सिंह पाटिल विजयी रहीं थी।

क्यों पक्की है मुर्मू की जीत
बता दें कि भाजपा ने 21 जून को मुर्मू को उम्मीदवार बनाया था, तब NDA के खाते में 5 लाख 63 हजार 825, यानी 52% वोट थे। 24 विपक्षी दलों के साथ होने पर सिन्हा के साथ 4 लाख 80 हजार 748 यानी 44% वोट माने जा रहे थे। बीते 27 दिन में कई गैर NDA दल समर्थन में आने से मुर्मू को निर्णायक बढ़त मिल गई। सभी 10 लाख 86 हजार 431 वोट पड़ते हैं तो मुर्मू को 6.67 लाख (61%) से अधिक वोट मिलेंगे। सिन्हा के वोट घटकर 4.19 लाख रह गए। जीत के लिए 5 लाख 40 हजार 065 वोट चाहिए।