डेस्क:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का आज 72 साल के हो गए है। आज ही के दिन साल 1950 में गांधीनगर (Gandhinagar) से 73 किलोमीटर दूर वडनगर में उनका जन्म हुआ था। 7 अक्टूबर 2001 को 51 साल की उम्र में बिना विधायक बने ही मोदी गुजरात के 14वें मुख्यमंत्री (14th CM of Gujarat) बने। जिसके बाद 2014 में BJP की सीट से प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनें। नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को देश के 18वें प्रधानमंत्री (18th PM of India) के तौर पर उन्होंने शपथ ली और अब 8 साल से देश के प्रधानमंत्री हैं। उनके जन्मदिन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit shah) सहित कई नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं।

ऐसे प्रधानमंत्री जिनका जन्म आजादी के बाद हुआ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 मई, 2014 को देश के प्रधानमंत्री के रूप में पहली बार शपथ ग्रहण की थी। प्रधानमंत्री के रूप में उनका दूसरा कार्यकाल 30 मई, 2019 को आरंभ हुआ था। वह देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिनका जन्म स्वतंत्रता के बाद हुआ है। मोदी अक्टूबर 2001 से मई 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। वह गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले नेता हैं।

अमित शाह ने दी बधाई
गृह मंत्री अमित शाह ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि देश के सर्वप्रिय नेता एवं हम सभी के प्रेरणास्रोत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देता हूं और ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं। मोदी जी ने भारत प्रथम की अपनी सोच एवं गरीब कल्याण के संकल्प से असंभव कार्यों को संभव करके दिखाया है।
देश के सर्वप्रिय नेता व हम सभी के प्रेरणास्त्रोत प्रधानमंत्री @narendramodi जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देता हूँ और ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूँ।
— Amit Shah (@AmitShah) September 17, 2022
मोदी जी ने अपनी भारत प्रथम की सोच व गरीब कल्याण के संकल्प से असंभव कार्यों को संभव करके दिखाया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी शुभकामनाएं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि आप के द्वारा अतुलनीय परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा और सृजनशीलता के साथ किया जा रहा राष्ट्रनिर्माण का अभियान, आप के नेतृत्व में आगे बढ़ता रहे। मेरी शुभेच्छा है कि ईश्वर आपको स्वस्थ और दीर्घायु बनाए।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि आप के द्वारा अतुलनीय परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा और सृजनशीलता के साथ किया जा रहा राष्ट्रनिर्माण का अभियान, आप के नेतृत्व में आगे बढ़ता रहे। मेरी शुभेच्छा है कि ईश्वर आपको स्वस्थ और दीर्घायु बनाए।
— President of India (@rashtrapatibhvn) September 17, 2022
राहुल गांधी ने भी किया विश
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। राहुल गांधी ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि Wishing PM Narendra Modi a happy birthday
Wishing PM Narendra Modi a happy birthday.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 17, 2022
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी बधाई
माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी को जन्मदिवस की अनेक-अनेक शुभकामनाएं और जोहार। परमात्मा आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करे, यही कामना करता हूँ।
माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी को जन्मदिवस की अनेक-अनेक शुभकामनाएं और जोहार।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) September 17, 2022
परमात्मा आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करे, यही कामना करता हूँ।
स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना- नीतीश कुमार
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना है।@narendramodi
— Nitish Kumar (@NitishKumar) September 17, 2022