द फॉलोअप डेस्क
रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रमुख बृजभूषण सिंह के खिलाफ भारतीय पहलवानों का प्रदर्शन जारी है। आज प्रदर्शन का 5वां दिन है। इस दौरान लगातार राजनीतिक पार्टियां भी पहलावनों के समर्थन में सामने आ रहे है। शनिवार सुबह कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी जंतर-मंतर पहुंची। इस दौरान उन्होंने साक्षी मलिक,विनेश फोगाट व अन्य धरना दे रहे पहलवानों से बातचीत की। खबरों की मानें तो प्रियंका गांधी ने पहलवानों से करीब 50 मिनट से बातचीत की। प्रियंका से बात करने के दौरान साक्षी मलिक,विनेश फोगाट भावुक हो गई। इसके बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि बृजभूषण सिंह को इस्तीफा देना चाहिए। आज पहलवानों की बात कोई नहीं सुन रहा है। बता दें कि शुक्रवार देर रात बृजभूषण के खिलाफ दिल्ली के कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में दो FIR दर्ज की गई हैं।

पूरा देश खिलाड़ियों के साथ
पहलवानों से मिलने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि जो FIR दर्ज कराई गई है,उसमें क्या है? इस बात की जानकारी किसी को नहीं है। FIR की कॉपी पहलवानों को क्यों नहीं दिखाई जा रही है? जब यहीं पहलवान पदक जीते हैं तो हम सभी ट्वीट करते हैं। गर्व महसूस करते हैं। आज यह सड़क पर बैठे हैं,इन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। इन सभी महिला पहलवानों ने इस मुकाम तक आने के लिए काफी संघर्ष किया हैं। मैं नहीं समझ पा रही हूं कि सरकार बृजभूषण को क्यों बचा रही है? मुझे पीएम से कोई उम्मीद नहीं है। अगर उन्हें पहलवानों की चिंता है तो उन्होंने अभी तक उनसे बात क्यों नहीं की? जब यह पहलवान मेडल जीतकर आते हैं तो उनके साथ पीएम फोटो खिंचवाते हैं। लेकिन अब तक उनसे बात नहीं की है। पूरा देश खिलाड़ियों के साथ खड़ा है। मुझे गर्व है कि पहलवान ऐसी चीज के लिए खड़े हैं और आवाज उठा रहे हैं।

इस्तीफा देने के लिए तैयार हो गए बृजभूषण सिंह
वहीं खबर आ रही है कि WFI के प्रमुख बृजभूषण सिंह अपना इस्तीफा देने के लिए तैयार हो गए हैं। बृजभूषण सिंह ने कहा है कि अगर खिलाड़ी यही चाहते हैं कि मैं अपने पद से इस्तीफा दे दूं तो मैं तैयार हूं। लेकिन मैं अपराधी बनकर अपना इस्तीफा नहीं दूंगा। अगर ये खिलाड़ी धरने से उठकर वापस घर जाएं, अपनी प्रैक्टिस करें तो मैं इस्तीफा भिजवा दूंगा।' वहीं दूसरी ओर पहलवानों का कहना है कि उनका कार्यकाल तो खत्म हो गया है अब इस्तीफा से क्या होगा। जब तक बृजभूषण की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक वह प्रदर्शन स्थल से नहीं हटेंगे।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT