logo

UP Election 2022 : चुनाव बाद गठबंधन पर बोलीं प्रियंका, BJP के अलावा सभी पार्टियों के लिए खुला है दरवाजा

e515720f-259c-4674-8347-23e228cd858e.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्क: 

यूपी में सियासी गहमागहमी तेज है। गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं को प्राथमिकता दी है। चाहे वो चुनाव में प्रत्याशियों की घोषणा हो अथवा चुनावी घोषणापत्र जारी करना। महिलायें प्राथमिकता में है। इस बीच सीएम के चेहरे को लेकर जब प्रियंका गांधी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आपको कोई और चेहरा दिख रहा है क्या। प्रियंका के इस जवाब से कयास लगाए जाने लगे कि प्रियंका गांधी ही यूपी में कांग्रेस का मुख्यमंत्री चेहरा होंगी। 

क्या मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगी प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने हालांकि मुख्यमंत्री पद का चेहरा होने के कयासों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि वो मुख्यमंत्री पद का चेहरा नहीं हैं। उनके बयान का मतलब नेतृत्व से था। इस बीच चुनाव बाद गठबंधन की संभावनाओं पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि फिलहाल इस बारे में नहीं सोचा गया है। चुनाव बाद ऐसी परिस्थिति बनती है तो जरूर विचार किया जायेगा। हालांकि, प्रियंका गांधी ने कि बीजेपी के लिए दरवाजा पूरी तरह बंद है। हालांकि, अन्य पार्टियों के लिए दरवाजा खुला है। प्रियंका गांधी ने कहा कि जिस भी पार्टी के साथ गठबंधन होगा उसे महिलाओं को प्राथमिकता देनी होगी। 

प्रियंका गांधी ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा
इस बीच प्रियंका गांधी ने समाजवादी पार्टी पर भी हमला बोला। प्रियंका गांधी ने कहा कि समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी एक ही तरह की राजनीति कर रहे हैं। उनको उस तरह की राजनीति से फायदा हो रहा है। प्रियंका गांधी ने कहा कि सांप्रदायिकता और जातिवाद के आधार पर आगे बढ़ने वाली पार्टियों का केवल एक ही एजेंडा है। दोनों ही पार्टियां एक दूसरे को लाभान्वित करती हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस का केवल एक ही एजेंडा है, वो है विकास।

अमर जवान ज्योति को बुझाने पर प्रियंका गांधी का बयान
अमर जवान ज्योति को हमेशा के लिए बुझाने की बात पर प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारी परंपरा है कि अमर जवान ज्योति कभी नहीं बुझनी चाहिए। उसका सम्मान किया जाना चाहिये था। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने शुक्रवार को अमर जवान ज्योति को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जलने वाली ज्योति के साथ विलय कर दिया, जिसका विरोध हो रहा है।