देहरादून:
लंबे विचार-विमर्श के बाद आखिरकार भारतीय जनता पार्टी ने पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) पर ही भरोसा जताया है। पुष्कर सिंह धामी के उत्तराखंड बीजेपी (Uttarakhand BJP) विधायक दल का नेता चुना गया है। पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। गौरतलब है कि हालिया संपन्न विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने सरकार बनाने लायक मत हासिल कर लिया था लेकिन तात्कालीन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा (Khatima Assembly) से चुनाव हार गये थे।

उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री होंगे धामी
उत्तराखंड गठन के 20 सालों में 11 मुख्यमंत्री बदले। पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। गौरतलब है कि उत्तराखंड में बीजेपी ( BJP) ने 7 मुख्यमंत्री दिए वहीं कांग्रेस (Congress) ने 3। ये भी दिलचस्प है कि यहां केवल नारायण दत्त तिवारी (Narayan Dutt Tiwari) ही बतौर मुख्यमंत्री पांच साल का कार्यकाल पूरा कर पाए। बीते पांच साल के कार्यकाल की बात की जाए तो बीजेपी ने यहां 3 मुख्यमंत्री बदले।

लगातार दूसरी बार प्रदेश के सीएम बनेंगे धामी
2017 के विधानसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी ने यहां त्रिवेंद्र सिंह रावत (Trivendra Singh Rawat) को मुख्यमंत्री बनाया। कुछ समय बाद उन्हें हटा दिया गया। इस बार तीरथ सिंह रावत (Tirath Singh Rawat) को मुख्यमंत्री बनाया गया जो अपने जींस वाले बयान की वजह से सुर्खियों में रहे। विधायकों की नाराजगी के बाद उनका भी इस्तीफा मांग लिया गया औऱ एक युवा नेता पुष्कर सिंह धामी को कमान सौंपी गई।