logo

ये 3 मांगें पूरी होने पर ही होगी संसद में चर्चा, राहुल गांधी ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Gandhi1.jpg

द फॉलोअप डेस्क:

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि जब तक हमारी 3 मांगें नहीं मानी जाती है, सदन के भीतर कोई चर्चा नहीं होगी। उन्होंने कहा कि हमारी पहली मांग है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान छात्रों की बर्बरतापूर्ण पिटाई करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो और प्रधानमंत्री व्यक्तिगत तौर पर छात्रों से माफी मांगें। राहुल गांधी ने कहा कि सदन में चर्चा की बात होती है। हमारा नाम पुकारा गया। मैं जवाब देना चाहता था, लेकिन तभी माइक वापस लिया गया।

गौरतलब है कि विपक्षी सांसदों  ने आज भी संसद भवन परिसर में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर  धरना प्रदर्शन किया। 

 

Tags - Rahul GandhiLok SabhaNEET Paper LeakStudent Protest