logo

Viral Photo : राहुल गांधी सुबह-सुबह पहुंचे खेत, किसानों के साथ धान की रोपाई की, चलाया ट्रैक्टर 

rahul_gandhi_24.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गुजरात हाईकोर्ट से झटका लगने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी अचानक हरियाणा के सोनीपत पहुंचे। जहां राहुल ने किसानों के साथ धान की रोपाई की। वहीं खेतों में ट्रैक्टर भी चलाया। जिसकी तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जानकारी के अनुसार इस दौरान राहुल ने किसानों के साथ नाश्ता भी किया। इसके साथ ही किसानों से खेती का गुर भी सिखा। सूचना मिलते ही ग्रामीण राहुल गांधी से मिलने पहुंच गए। बता दें कि राहुल गांधी दिल्ली से शिमला जा रहे थे। इस बीच वो सोनीपत के बरोदा और मदीना में सुबह धान रोपते नजर आए।

 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N