logo

 मैकेनिक अंदाज में नजर आए राहुल गांधी, गैरेज में बाइक रिपेयरिंग करते दिखें

rahul_mechnic.jpg

द फॉलोअप डेस्क
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीर अकसर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। कभी ट्रक की सवारी करते हुए तो कभी डिलीवरी ब्वॉय के पीछे बैठकर जाते हुए,उन्हें देखा गया है। अब एक बार फिर उनकी तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें उन्हें दिल्ली के करोल बाग में बाइक मैकेनिक की दुकान में देखा गया। यहां राहुल ने वहां मौजूद मजदूरों गाड़ी की रिपेयरिंग के गुण सीखें। इस दौरान राहुल की एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। 


इंस्टाग्राम अकाउंट पर 6 फोटो पोस्ट डाले
दरअसल राहुल गांधी ने मंगलवार को खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 6 फोटो पोस्ट किए थे। जिसमें वो गाड़ी की रिपेयरिंग करते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस ने राहुल गांधी की तस्वीर के साथ ट्विटर पर लिखा,''यही हाथ हिंदुस्तान बनाते हैं, इन कपड़ों पर लगी कालिख, हमारी ख़ुद्दारी और शान है। ऐसे हाथों को हौसला देने का काम, एक जननायक ही करता है। 'भारत जोड़ो यात्रा’ जारी है।''


वायरल फोटो की कहानी
फोटो में देखा जा सकता है कि राहुल के सामने एक बाइक खुली हुई है। साथ में कुछ लोग बैठे दिखाई दे रहे हैं। वहीं, एक अन्य फोटो में राहुल एक बाइक में स्क्रू ड्राइवर से पेच कसते दिखाई दे रहे हैं। वही, एक फोटो में वे गैरेज कर्मी से मशीन की जानकारी ले रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rahul Gandhi (@rahulgandhi)