द फॉलोअप डेस्क
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 82वीं जयंती है। इस मौके पर कांग्रेस नेता और राजीव गांधी के बेटे राहुल गांधी ने एक भावुक पोस्ट किया है। राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी की आने वाली किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ का कवर सोशल मीडिया पर साझा किया है। राहुल गांधी ने पोस्ट में अपनी मां के संघर्ष को याद किया। उन्होंने कहा, “मम्मा, मैंने आपको और पापा को आखिरी बार 35 साल से भी ज्यादा पहले साथ देखा था। जिस दिन से पापा हमें छोड़कर गए, मैंने देखा है कि आपने जिंदगी में आई हर मुश्किल का सामना कितने साहस और गरिमा के साथ किया है।”

पापा के जाने के बाद जीवन बेहद कठिन रहा
उन्होंने आगे कहा कि सिर्फ प्रियंका और वह ही जानते हैं कि उनकी मां किन परिस्थितियों से गुजरी हैं और पापा के जाने के बाद उनका जीवन कितना कठिन रहा है। राहुल गांधी ने कहा, “मुझे खुशी है और आप पर बहुत गर्व है कि आपकी कहानी ‘Belonging: A Journey of Love’ आखिरकार उन लाखों लोगों तक पहुंचेगी, जो आपसे प्यार करते हैं।” उन्होंने कहा कि वह जानते हैं कि सोनिया गांधी जैसी निजी स्वभाव की इंसान के लिए दुनिया के सामने अपनी खूबसूरत कहानी बताना कितना मुश्किल रहा होगा। राहुल गांधी ने भावुक अंदाज में कहा, “आज, उनके जन्मदिन पर, मैं पापा को मुस्कुराते हुए और उनकी खूबसूरत सोनिया को गर्व से निहारते हुए देख सकता हूं।”
.jpeg)
हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें