logo

अगले हफ्ते अमेरिका की यात्रा पर जायेंगे राहुल गांधी

अगले हफ्ते अमेरिका की यात्रा पर जायेंगे राहुल गांधी

द फॉलोअप डेस्क 
नयी दिल्ली:
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अगले सप्ताह अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे पर होंगे। इस दौरान वे भारतीय मूल के लोगों, छात्रों, कारोबारियों, ‘थिंक टैंक’ और स्थानीय नेताओं के साथ संवाद करेंगे। कांग्रेस की इकाई इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा ने शनिवार को एक वीडियो जारी कर राहुल गांधी के अमेरिकी दौरे के बारे में जानकारी साझा की। पित्रोदा ने बताया कि राहल गांधी आठ सितंबर को अमेरिका के डलास शहर में होंगे और 9 तथा 10 सितंबर को वाशिंगटन में रहेंगे।

Tags - राहुल गांधी अमेरिका डलास वाशिंगटन Rahul Gandhi America Dallas Washington visit