logo

राजनाथ सिंह कल दुमका में करेंगे जनसभा, गोड्डा में रोड शो औऱ निशिकांत के नामांकन में होंगे शामिल 

RAJNATH2.jpg

रांची 

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 10 मई को दुमका में जनसभा को संबोधित करेंगे। गोड्डा में रोड शो भी करेंगे। गोड्डा के एनडीए प्रत्याशी डॉ निशिकांत दुबे के नामांकन में शामिल होंगे। वे विशेष विमान से देवघर एयरपोर्ट आएंगे। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 10 मई को दुमका के यज्ञ मैदान में 11.30 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ लोकसभा प्रभारी राज पलिवार, प्रत्याशी सीता सोरेन, दुमका जिला अध्यक्ष गौरव कांत, देवघर जिला अध्यक्ष सचिन रवानी, जामताड़ा जिला अध्यक्ष समित शरण भी मौजूद रहेंगे।

डॉ निशिकांत दुबे के नामांकन में शामिल होंगे

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गोड्डा के एनडीए प्रत्याशी डॉ निशिकांत दुबे के नामांकन में शामिल होंगे। सिंह गोड्डा रेलवे स्टेशन में दोपहर 1:00 बजे से आयोजित रोड शो में भी शामिल होंगे। इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी गणेश मिश्र, प्रत्याशी डॉ निशिकांत दुबे, गोड्डा जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा, देवघर जिला अध्यक्ष सचिन रवानी और दुमका जिला अध्यक्ष गौरव कांत भी मौजूद रहेंगे।


अमित शाह खूंटी में करेंगे सभा 

दूसरी ओऱ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 10 मई को झारखंड के खूंटी में जनसभा करेंगे। खूंटी के कचहरी मैदान में जनसभा का आयोजन दोपहर 12:30 बजे से किया गया है। शाह दिल्ली से विशेष विमान से रांची एयरपोर्ट आएंगे। वे वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा खूंटी जाएंगे।


 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Rajnath SinghHOME MINISTERBJPJharkhand News