डेस्क:
पॉपुलर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव(Raju Srivastava) की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। अब वे इलाज पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। डॉक्टर का कहना है कि डिस्चार्ज करने से पहले कुछ दिन उन्हें निगरानी में रखा जाएगा। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने राजू श्रीवास्तव के परिवार से बातकर उनका हाल जाना। सीएम योगी ने राजू श्रीवास्तव की पत्नी से बात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

31 जुलाई तक लगातार शोज कर रहे थे राजू
बता दें कि बुधवार को उन्हें जिम में वर्कआउट करने के दौरान हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें तुरंत एम्स दिल्ली लाया गया था। डॉक्टरों की टीम ने राजू की पिछली मेडिकल रिपोर्ट्स को मंगवाया हैं, उसके आधार पर डॉक्टर्स उनका उपचार कर रहे हैं। राजू लगातार फिट एंड फाइन रहे हैं। वे निरंतर जिम करते रहे हैं। उनके आगे कई शहरों में शोज लाइन अप हैं। 31 जुलाई तक वो लगातार शोज कर रहे थे।'

बतौर स्टेज परफॉर्मर अपने करियर की थी शुरुआत
राजू श्रीवास्तव अपनी शानदार कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। वे कई फिल्मों और टीवी शोज में भी काम कर चुके हैं। सालों से राजू अपनी कॉमेडी से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। वे उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन भी हैं। राजू बचपन से ही कॉमेडियन बनना चाहते थे और उन्होंने अपना ये सपना पूरा भी किया। उन्होंने बतौर स्टेज परफॉर्मर अपने करियर की शुरुआत की थी।