logo

Good News : 15 दिनों बाद राजू श्रीवास्तव को आया होश, जिम में वर्कआउट के दौरान आया था हार्ट अटैक

raju5.jpg

डेस्क:

दिल्ली एम्स (Delhi AIIMS) में पिछले 15 दिनों से जिंदगी औऱ मौत से लड़ रहे राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) ने आखिरकार जीत आसिल कर ली है। कॉमेडियन को गुरूवार सुबह होश आया है।  पिछले 15 दिनों से वो कोमा में थे। मिली जानकारी के अनुसार  बुधवार को आधे घंटे के लिए वेंटीलेटर हटाया गया। ये दूसरी बार है जब राजू को वेंटीलेटर सपोर्ट से हटाया गया है।

बड़े भाई पिछले 7 दिनों से लगातार कर रहे हैं रुद्राभिषेक
राजू के हालत में सुधार के लिए उनके बड़े भाई सीपी श्रीवास्तव पिछले 7 दिनों से लगातार गुड़गांव रुद्राभिषेक करा रहे हैं। बता दें कि एक समय ऐसा भी आ गया था कि डॉक्टर ने राजू को लेकर जवाब दें दिया था। उन्होंने यहां तक कह दिया था कि हमारे ओर से कोशिश जारी है लेकिन राजू को दुआओं का भी सहारा है। बता दें कि कॉमेडियन की हालत गंभीर होने पर सिंगर कैलाश खेर ने भी राजू श्रीवास्तव के लिए 21 संतों से मृत्युंजय जाप कराने के लिए कहा था।

 
जिम में वर्कआउट करने के दौरान आया था हार्ट अटैक
कॉमेडियन को जिम में वर्कआउट करने के दौरान हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल लाया गया। जहां उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। जहां पहले उनका ब्रेन इलाज पर प्रतिक्रिया नहीं दें रहा था लेकिन फिर उनकी स्थिति में सुधार आई थी।
31 जुलाई तक लगातार शोज कर रहे थे राजू

बता दें कि बुधवार को उन्हें जिम में वर्कआउट करने के दौरान हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें तुरंत एम्स दिल्ली लाया गया था। डॉक्टरों की टीम ने राजू की पिछली मेडिकल रिपोर्ट्स को मंगवाया हैं, उसके आधार पर डॉक्टर्स उनका उपचार कर रहे हैं। राजू लगातार फिट एंड फाइन रहे हैं। वे निरंतर जिम करते रहे हैं। उनके आगे कई शहरों में शोज लाइन अप हैं। 31 जुलाई तक वो लगातार शोज कर रहे थे।'

बतौर स्टेज परफॉर्मर अपने करियर की थी शुरुआत
राजू श्रीवास्तव अपनी शानदार कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। वे कई फिल्मों और टीवी शोज में भी काम कर चुके हैं। सालों से राजू अपनी कॉमेडी से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। वे उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन भी हैं। राजू बचपन से ही कॉमेडियन बनना चाहते थे और उन्होंने अपना ये सपना पूरा भी किया। उन्होंने बतौर स्टेज परफॉर्मर अपने करियर की शुरुआत की थी।