logo

बिहार व बंगाल सहित 15 राज्यों में 27 फरवरी को होंगे राज्यसभा चुनाव, सबसे अधिक सीटें इस राज्य में  

SADAN5.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

बिहार और पं बंगाल सहित देश के 15 राज्यों में 27 फरवरी को राज्यसभा (Rajya Sabha) के लिए चुनाव होंगे। भारत निर्वाचन आयोग से मिली खबर के मुताबिक राज्यसभा की कुल 56 सीटों पर चुनाव की तैयारी पूरी हो चुकी है। आयोग ने कहा है कि उसी दिन मत पत्रों की गिनती भी कर ली जायेगी। आयोग के अनुसार उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक राज्यसभा सीटों यानी 10 सीटों पर चुनाव होंगे। बता दें कि 13 राज्यों के 50 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल दो अप्रैल को समाप्त हो जायेगा। इसी के साथ चार अप्रैल को दो राज्यों के छह राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इस प्रकार चुनाव आयोग ने सभी 56 सीटों पर एक साथ चुनाव कराने का निर्णय लिया है। 

 

कहां कितनी सीटें 

निर्वाचन आयोग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 56 सीटों में से सबसे अधिक 10 सीटें उत्तर प्रदेश में खाली हो रही हैं। इसी के साथ बिहार और महाराष्ट्र में 6-6 सीटों के लिए राज्यसभा के चुनाव होंगे। मध्य प्रदेश और प बंगाल में 5-5 सीटों के लिए चुनाव कराने की घोषणा है। वहीं, गुजरात और कर्नाटक में 4-4 सीटों के लिए चुनाव होंगे। इसके अलावा ओडिशा, आंध्र प्रदेश और राजस्थान में 3-3 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव कराने की तैयारी है।