logo

रेमल तूफान से तबाही : पश्चिम बंगाल में 2 की मौत, लगातार बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें; अलर्ट जारी  

ramal2.jpg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क 

रेमल चक्रवाती तूफान से प बंगाल में 2 लोगों की मौत हो गयी है। मिली खबर के मुताबिक मरने वालों में एक बुजुर्ग महिला और एक युवक शामिल है। वहीं, 10 घंटे से जारी लगातार बारिश ने जन-जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। तूफान के कारण बंगाल में अलर्ट जारी कर दिया गया है। मिली खबर के मुताबिक रेमल का खतरा देखते हुए फिलहाल कोलकाता से उड़ने वाली कुछ फ्लाइट को भी कैंसिल कर दिया गया है। देवघर-पटना-देवघर की फ्लाइट को भी कैंसिल किया गया है। इससे करीब 700 लोगों की यात्रा प्रभावित हुई है। 


आधी रात से हुआ भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील

बता दें कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव चक्रवाती तूफान रेमल कल देर रात भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है। रेमल खेपुपारा से करीब 290 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व और सागर द्वीप से 270 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में केंद्रित है। इसने आधी रात को सागर द्वीप और खेपुपारा के बीच पश्चिम बंगाल और निकटवर्ती बांग्लादेशी तटों को पार किया। इस दौरान भारी बारिश के साथ 110 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं हैं और उनका वेग 135 किलोमीटर प्रति घंटे तक रही। 

रेमल का झारखंड में असर 

इधर, चक्रवाती तूफान रेमल का असर झारखंड में भी दिखेगा। इसको लेकर मौसम केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज इसका असर सबसे अधिक संथानल परगना और कोल्हान में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, तूफान बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के सागरद्वीप में तट से टकराया है। इसलिए सोमवार को पूरे राज्य में बादल छाये रहेंगे। कोल्हान और संताल में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के अनुमान हैं। यहां बारिश भी हो सकती है। 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Ramal CycloneCyclone Newsalert