रांची
रांची की रहने वाली स्वाति प्रसाद ने राधिका और अनंत अंबानी की प्री वेडिंग सेरेमनी, गुजरात के जामनगर में अपने डांस और गीतों से समा बांधा। एक अलग अंदाज में पेश की प्रस्तुति की मेहमानों ने खास तौर पसंद किया। स्वाति ने वेडिंग सेरेमनी में भारतीय परंपरा पर आधारित गीत और नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके लिए उन्होंने कई दिनों से कठिन रिहर्सल किया। इसमें उनकी पूरी टीम रात-दिन लगी रही। स्वाति प्रसाद ने एक मुलाकात में बताया कि राधिका और अनंत अंबानी की प्री वेडिंग सेरेमनी में परर्फार्म करना उनके लिए खास अनुभव औऱ यादगार क्षण बन गया है।

देश-विदेश के कलाकारों का जमावड़ा
बता दें कि राधिका और अनंत अंबानी की प्री वेडिंग सेरेमनी में देश और विदेश के भी कलाकारों का जमावड़ा लगा हुआ है। तीन दिनों तक चलने वाले सेरेमनी में यूएस की अंतरराष्ट्रीय डांसर और गायिका रेहाना के परफार्म को सरहाना मिल रही है। वहीं, आज बॉलीवुड के तीन खान आज एक साथ सेरेमनी में परफार्म करते दिखे। ये दुर्लभ क्षण था जब तीन खान स्टार शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान ने एक साथ परफार्म किया। इससे पहले रेहाना के साथ जाहनवी कपूर ने डांस कर सभी का ध्यान खींचा था।

कौन है राधिका मर्चेंट
बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के घर में फिर से शहनाई बजने वाली है। 12 जुलाई 2024 को उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी राधिका मर्चेंट से होनेवाली है। इससे पहले गुजरात के जामनगर में 1 से 3 मार्च तक अनंत-राधिका का प्री-वेडिंग सेलेब्रेशन चल रहा है। मिली खबर के मुताबिक मुकेश अंबानी के होने वाली तीसरे समधी भी रईसी में किसी से कम नहीं हैं। राधिका के पिता वीरेन मर्चेंट भी देश के अमीरों में गिने जाते हैं। वे हेल्थ केयर कंपनी Encore के सीईओ हैं।

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -