logo

चेक बाउंस मामले में रांची सिविल कोर्ट ने अभिनेत्री अमीषा पटेल पर लगाया 500 रुपए का जुर्माना

amisha_patel1.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल से जुड़े चेक बाउंस मामले में आज रांची सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई। रांची सिविल कोर्ट ने ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट डी एन शुक्ला की कोर्ट में अमीषा पटेल के मामले पर सुनवाई हुई। इस दौरान अजय कुमार सिंह की ओर से गवाह प्रस्तुत किया गया। अमीषा पटेल के अधिवक्ता ने गवाह से क्रॉस एग्जामिनेशन (प्रतिप्रेक्षण) नहीं किया। जिसके बाद कोर्ट ने अमीषा पटेल पर जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने अमीषा पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 7 अगस्त को होगी। 


मध्यस्थता करना चाहती है अमीषा 
इससे पहले इस मामले पर 10 जुलाई को सुनवाई हुई थी।  इस दौरान कोर्ट ने उन्हें उनपर लगे आरोप बताएं थे। अमीषा ने खुद पर लगे सभी आरोपों को मानने से इनकार कर दिया था। कोर्ट ने अमीषा से पूछा क्या आप मध्यस्थता करना चाहती है। जिसपर अमीषा ने हामी भरी। अभिनेत्री ने कहा कि वह अपने प्रतिनिधि के माध्यम से मध्यस्थता केंद्र जाना चाहेंगी। इसपर कोर्ट ने कहा कि इसके लिए आपको सशरीर उपस्थित होना होगा। ऐसे में अमीषा ने विचार-विमर्श का समय मांगा है। 


क्या है पूरा मामला?
अमीषा पटेल पर रांची के फिल्म निर्माता अजय कुमार सिंह ने चेक बाउंस होने, धोखाधड़ी और धमकी देने का आरोप लगाया था। अमीषा पर आरोप है कि उन्होंने एक फिल्म के प्रमोशन और पब्लिसिटी के लिए रांची के रहने वाले फिल्ममेकर अजय कुमार सिंह से 2.5 करोड़ रुपये लिए थे। फिल्म पूरी होने के बाद ब्याज समेत पैसे वापस करने थे। लेकिन 2013 में शुरू हुई ये फिल्म पूरी नहीं हो रही थी। दोनों के बीच जो कांट्रैक्ट हुआ था, उसके अनुसार जब फिल्म जून 2018 में रिलीज नहीं हुई तो अजय ने अमीषा से पैसे की मांग की। काफी टालमटोल के बाद अक्तूबर 2018 में ढाई करोड़ एवं 50 लाख रुपए के दो चेक दिए, जो बाउंस हो गए। इसके बाद अजय सिंह ने रांची सिविल कोर्ट में मुकदमा किया है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT