logo

RG Kar रेप पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ विधायक बन गईं, पानीहाटी सीट पर जीता चुनाव

a645.jpg

द फॉलोअप डेस्क:

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेप और मर्डर का शिकार हुईं मेडिकल स्टूडेंट की मां रत्ना देबनाथ अब विधायक बन गई हैं। रत्ना देबनाथ ने पानीहाटी विधानसभा सीट पर बीजेपी के टिकट पर जीत हासिल की हैं। उन्होंने निकटम प्रतिद्नंदी तृणमूल कांग्रेस के तीर्थंकर घोष को हराया है। चुनाव जीतने के बाद उन्होंने मीडियाकर्मियों को विक्ट्री निशाना दिखाया। 

 

9 अगस्त 2024 को मिली थी लाश
पानीहाटी सीट पर चुनाव जीतने के बाद आरजी कर मेडिकल कॉलेज की रेप पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ ने कहा कि मेरी बेटी केवल मेरी नहीं, बल्कि पूरे देश की बेटी थी। पूरी दुनिया पानीहाटी को देख रही थी। मेरी लड़ाई यहीं खत्म नहीं होती है। जब तक मैं जिंदा हूं, मैं अपनी लड़ाई जारी रखूंगी। यह केस अभी कोर्ट में चल रहा है। मेरी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि यह नये विचारों की लड़ाई है। गौरतलब है कि 9 अगस्त 2024 को सुबह कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल के स्टाफ रेस्ट रूम में ट्रेनी डॉक्टर की अर्धनग्न लाश मिली थी।

जांच में पता चला कि डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर हुआ है। पुलिस ने संजय नाम के सिविल वॉलेंटियर को गिरफ्तार किया था। उसे कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। 

स्वाती मालीवाल ने की सराहना
बीजेपी की राज्यसभा सांसद स्वाती मालीवाल ने कहा कि आरजी कर के दर्दनाक रेप केस और सालों से चली आ रही हिंसा की सजा तृणमूल कांग्रेस को मिली है। स्वाती मालीवाल ने कहा कि मुझे खुशी है कि जनता ने आरजी कर पीड़िता की मां, रत्ना देबनाथ को भी विजयी बनाया है। मैं उनके साहस और मनोबल को नमन करती हूं। 
 

Tags - Bengal Election Result 2026RG Kar VictimRatna DebnathKolkataPanihati Assembly Seat