logo

RBI ने बढ़ाई 2000 के नोट बदलने की समय सीमा, अब इस तिथि तक बदल सकेंगे पुरानी करंसी

notes.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

आरबीआई ने 2000 के नोट को बदलने की समय सीमा को बढ़ा दिया है। अब आप 2000 के नोट 7 अक्टूबर तक बैंकों में जाकर बदल सकते हैं। बता दें कि आरबीआई के प्रथम आदेश के तहत नोट बदलने की अंतिम तिथि आज तक थी। दरअसल आरबीआई ने इसी साल मई में घोषणा की थी कि 2000 के नोट को सर्कुलर में वापस लिया जायेगा। यानी 2000 के नोट अब बाजार में मान्य नहीं होंगे। नोट को वापस लेने के लिए आरबीआई ने लोगों को चार महीने का समय दिया था। जिसका आज अंतिम दिन था। अब आरबीआई ने नया आदेश जारी करते हुए कहा है कि 2000 के नोट को लोग 7 अक्टूबर क बदल सकेंगे। 

बैंकों में देखी गयी भीड़ 

नोट जमा करने के अंतिम दिन बैंकों में भीड़ देखने को मिल रही थी। इसे लेकर शाखाओं में पूर्व की तरह विशेष इंतजाम भी किये गये। कई शाखाओं में इसके लिए विशेष काउंटर बनाया गया था। वहीं, शाखा प्रबंधकों के मुताबिक शनिवार को भीड़ के हिसाब से भी विशेष इंतजाम किए गये थे। ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। 27 सितंबर से ही नोट जमा करने वालों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा था। दूसरी ओर ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (एआईबीओए) के पूर्व राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डीएन त्रिवेदी ने बताया कि शुक्रवार की देर रात तक इस संबंध में कोई नई गाइडलाइन जारी नहीं की गई है। ऐसे में आरबीआई की पूर्व की गाइडलाइन ही प्रभावी रहेगी। लेकिन अब नोट बदलने की तिथि बढ़ा दी गयी है।  

 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N 

Trending Now