logo

"देश में हाईड्रोजन ट्रेन आ गया", छात्र आंदोलन के सवाल पर बोले मनोज तिवारी; कंगना रनौत बोलीं- चुनाव क्यों नहीं लड़ते

Kangna.jpg

द फॉलोअप डेस्क:

भाजपा के लोकसभा सांसद मनोज तिवारी ने कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले  छात्रों के संसद मार्च और इसे मिल रहे राजनीतिक दलों के समर्थन पर कहा कि ये नकारात्मक लोग हैं। उन्होंने कहा कि संसद सत्र की शुरुआत में ही प्रधानमंत्री ने मीडिया के जरिए देश को संबोधित किया और विपक्ष से संसद में रचनात्मक बहस की अपील की, लेकिन विपक्ष ने पहले ही दिन हंगामा किया। मनोज तिवारी ने कहा कि आज लोकसभा स्पीकर ने भी कहा कि आखिर क्यों यह प्रथा सी बन गई है कि संसद सत्र का पहला दिन हंगामे की भेंट चढ़ जाता है और बहस नहीं हो पाती है। मनोज तिवारी ने विपक्ष पर तंज करते हुए कहा कि जिन मुद्दों की तख्तियां लेकर विपक्ष के लोग तमाशा करते हैं, उसी विषय पर लोकसभा स्पीकर और सरकार बातचीत को राजी है। 

 

मनोज तिवारी ने विपक्ष को नकारात्मक बताया
सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि चर्चा की मांग करके चर्चा से भाग जाना नकारात्मकता है। मनोज तिवारी ने कहा कि इसी नकारात्मकता के कारण विपक्ष को विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों में हार मिलती है। ये लोग सार्थक चर्चा नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि संसद सत्र की शुरुआत में हम हाईड्रोजन ट्रेन पर आ गये हैं। कहा कि दुनियाभर के अलग-अलग देशों में युद्ध जैसे हालातों के बावजूद देश की प्रगति की रफ्तार ठीक है। पिछले से मौजूदा वाले संसद सत्र के बीच में बहुत सारे काम हुए हैं। 

कंगना रनौत ने सीजेपी को चुनाव लड़ने को कहा
अभिनेत्री-सांसद कंगना रनौत ने छात्र आंदोलन की अगुवाई कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी के सदस्यों को चुनाव लड़ने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि यदि आपको व्यवस्था से दिक्कत है और यदि आप में  हिम्मत है तो चुनाव लड़िए। कंगना रनौत ने कहा कि सीजेपी सरकार को यह तय करने के लिए मजबूर नहीं कर सकती कि किसे निकालना है और किसे रखना है। कंगना रनौत का यह बयान छात्रों द्वारा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगे जाने पर आया है। कंगना रनौत ने कहा कि जाहिर है कि हम सदन के भीतर विपक्ष के सवालों का जवाब देंगे। 

कंगना रनौत ने कहा कि संसद का सत्र चर्चा के लिए ही होता है, लेकिन विपक्ष केवल राजनीतिक फायदे के लिए हंगामा करने में दिलचस्पी रखता है। 
 

Tags - Manoj TiwariLoksabha MPCJP ProtestKangana Ranaut