logo

बदायूं में दो मासूम बच्चों की हत्या का सनसनीखेज मामला पढ़िए

badaun.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
यूपी के बदायूं में नाई साजिद के हाथों दो सगे मासूम भाइयों के कत्ल ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। इस हत्याकांड के थोड़ी ही देर बाद साजिद एनकाउंटर में मारा गया। मारे गए बच्चों के घर से लेकर शहर में जगह-जगह भारी फोर्स तैनात है। साजिद के मारे जाने के बाद पुलिस इस मामले में आरोपी बनाए गए उसके भाई जावेद को तलाश रही है। बच्चों के कत्ल को अंजाम क्यों दिया गया इसे लेकर शहर में तरह-तरह की चर्चे हैं। कई लोग इसके पीछे तंत्र-मंत्र का एंगल भी तलाश रहे हैं। पुलिस, बच्चों की हत्या की असल वजह जानने के लिए जांच में जुटी है। लोग भी यही चाहते हैं कि पुलिस जल्द से जल्द दोनों बच्चों की हत्या की असल वजह का खुलासा करे। 


दोनों बच्चों का अंतिम संस्कार किया गया 
बुधवार सुबह दोनों बच्चों के पोस्टमार्टम के बाद उनके शव घर लाए गए। बच्चों के पिता विनोद ठाकुर हैरान हैं कि आखिर उनके बच्चों का कत्ल क्यों किया गया? साजिद के एनकाउंटर के बाद उन्होंने कहा कि उनका साजिद से कोई लेना-देना नहीं था। कभी-कभार बाल कटाने उसकी दुकान जाते थे लेकिन उसके अलावा उससे कोई मतलब नहीं था। बच्चों की दादी ने बताया कि साजिद ने अपनी पत्नी की डिलीवरी के नाम पर पांच हजार रुपए मांगे थे जो उसे दे भी दिए गए थे। इसके बाद उसने चाय मांगी। फिर तीसरी मंजिल पर चला गया जहां उसने बच्चों की हत्या कर डाली। बिना किसी दुश्मनी के बच्चों की हत्या क्यों की गई यह किसी की समझ में नहीं आ रहा है। बदायूं के कछला में गंगा घाट पर दोनों बच्चों को दफनाकर अंतिम संस्कार किया गया। इस बीच इस घटना को लेकर कुछ लोगों का कहना है कि साजिद ने तंत्र विद्या के जरिये अपनी पत्नी की सूनी गोद भरने के लिए मासूमों का कत्ल करके उनका खून पी लिया। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले की हकीकत सामने आ जाएगी। 


कौन था साजिद?
बदायूं की बाबा कॉलोनी में हेयर कटिंग सैलून संचालित करने वाला साजिद नगर पंचायत सखानू के वार्ड सात के मोहल्ला जमुनिया का रहने वाला था। कुछ साल पहले ही ही उसने बाबा कॉलोनी में आकर किराये पर दुकान लेकर सैलून खोला था। धीरे-धीरे आसपास के सभी लोगों से उसके संबंद्ध हो गए। इसी बीच वह विनोद ठाकुर के घर भी आने जाने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि साजिद की छह वर्ष पहले शादी हुई थी। मगर कोई बच्चा न होने के कारण पत्नी से उसका रोजाना झगड़ा होता था। इस विवाद के चलते साजिद की पत्नी मायके (सहसवान) में रहने लगी है। इसी बीच साजिद तांत्रिकों के चक्कर में पड़ गया। यह भी कहा जा रहा है कि साजिद की पत्नी गर्भवती है और वह उसकी डिलीवरी की बात कहते हुए विनोद के घर में घुसा था। मगर तांत्रिक ने उसे कुछ ऐसा बता दिया कि उसने बाबा दो बच्चों की निर्मम हत्या कर दी। गनीमत रही कि बच्चों का तीसरा भाई वहां से भाग निकला। लोगों ने बताया कि आरोपी का मुंह खून से सना हुआ था। इसके चलते लोगों ने तंत्र विद्या के चलते उस पर खून पीने का भी आरोप लगाया। पुलिस साजिद के भाई बाजिद से घटना की असली वजह पता करने में जुटी है।


साजिद को यूपी पुलिस ने चंद घंटों के अंदर ही मंगलवार को मुठभेड़ में मार गिराया था। अब भी उसका भाई जावेद फरार है, जो इस हत्याकांड में शामिल था। फिलहाल पुलिस ने जावेद तक पहुंचने के लिए उसके पिता और चाचा को हिरासत में ले लिया है। इस बीच साजिद की मां नाजिन का बयान सामने आया है। उसने साजिद के एनकाउंटर को लेकर कहा कि वह इसी के लायक था। नाजिन ने कहा कि मुझे कोई जानकारी नहीं है कि मेरे बेटों ने क्यों इतनी खूंखार घटना को अंजाम दिया।


नाजिन ने कहा, 'हमें नहीं पता कि उनके दिमाग में क्या चल रहा था। उन दोनों ने सुबह का नाश्ता किया था और 7 बजे ही घर से निकल गए थे। मैं नहीं जानती कि क्या हुआ। घर में भी कोई टेंशन नहीं थी। सब कुछ सही चल रहा था।' नाजिन ने कहा कि दोनों भाई लंबे समय से बाबा कॉलोनी इलाके में दुकान चला रहे थे, जहां पीड़ित परिवार रहता था। उन्होंने कहा कि मेरे बेटों की किसी से दुश्मनी भी नहीं थी। हम अगर आसपास से कुछ खरीदते थे तो वह हमारे घर तक डिलिवरी कर जाते थे। नाजिन ने यह भी कहा कि मैं पीड़ित परिवार के दर्द को समझ सकती हूं। साजिद का वही अंजाम हुआ, जिसके लायक उसने काम किया था।


साजिद और जावेद की मां ने कहा, 'यदि उन दोनों ने ऐसा नहीं किया होता तो यह अंजाम भी नहीं होता। उसके साथ जो भी हुआ, सही हुआ। यदि आप अपराध करेंगे तो भुगतना ही होगा।' साजिद और जावेद की मां ने एक खुलासा करते हुए बताया कि उनकी बहू यानी साजिद की पत्नी प्रेगनेंट नहीं थी। जिसके नाम पर वह उधार पैसे मांगने पहुंचा था। उन्होंने बताया कि साजिद के दो बच्चे थे, लेकिन दोनों मर चुके थे। इस खुलासे से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद उसने तंत्र-मंत्र के चक्कर में ही बच्चों की हत्या की थी।