logo

सारण से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी लालू की लाडली रोहिणी आचार्य!, कल से शुरू करेंगी प्रचार

rohini1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
RJD सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य को चुनावी मैदान में उतारने की पूरी तैयारी कर ली है। सारण से रोहिणी का लोकसभा चुनाव लड़ने लगभग तय हो चुका है। वहीं रोहिणी ने भी अपनी चुनाव कैपेंन के आगाज का ऐलान कर दिया है। मंगलवार से रोहिणी सारण लोकसभा क्षेत्र में कैपेंन करने वाली है। इसके जानकारी खुद रोहिणी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स से दी है। वहीं चुनावी मैदान में उतरने से पहले रोहिणी भगवान की शरण में हैं। आज रोहिणी आचार्य सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर पहुंची। यहां पिता लालू प्रसाद यादव, मां राबड़ी देवी और बहन मीसा भारती के साथ पूजा-अर्चना की। 


रोहिणी ने किया ट्वीट
गौरतलब है कि रोहिणी आचार्य का यह पहला चुनावी अभियान है। राहिणी से इस बाबत एक ट्वीट किया है। जिसमें लिखा है 02. 04. 2024 ( दिन : मंगलवार) को सारण संसदीय क्षेत्र में मेरा जनसम्पर्क,सारण की महान जनता और लोगों की गरिमामयी उपस्थिति और भागीदारी प्रार्थित है। रोहिणी आचार्या..

बता दें कि रोहिणी आचार्य के चुनाव लड़ने की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। लेकिन रोहिणी के इस ट्वीट से साफ संकेत मिल रहा है कि उन्होंने सारण सीट से चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी कर ली है। सारण वही सीट है, जहां से लालू यादव ने अपना आखिरी चुनाव लड़ा था। अब इसी सीट से लालू रोहिणी को उतारने की तैयारी में हैं। कहा जा रहा है कि लालू को जीवनदान देनी वाली बेटी रोहिणी को उनका इनाम लालू इस प्रकार देंगे। ज्ञात हो कि रोहिणी ने ही अपनी किडनी अपने पिता लालू यादव को दी है।


पाटलिपुत्र से मीसा हो सकती हैं उम्मीदवार
गौरतलब है कि इस बार लालू परिवार की दो बेटी चुनावी मैदान में होंगी। रोहिणी जहां सारण से रण में होंगी वहीं मीसा भारती को पाटलिपुत्र से लालू यादव ने सिंबल दे दिया है। मीसा भारती पहले भी इस सीट से दो बार चुनाव लड़ चुकी हैं। हालांकि दोनों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

 

Tags - BiharBihar newsBihar politicsRohini Acharya