logo

सख्ती : चीन-जापान सहित 6 देशों से भारत आने वालों के लिए RT-PCR अनिवार्य

662.jpg

द फॉलोअप डेस्क
चीन सहित अन्य देशों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। भारत में भी कोरोना एक बार फिर से दस्तक देने लगा है। इसको देखते हुए केंद्र सरकार ने चीन-जापान सहित 6 देशों से आने वाले यात्रियों पर सख्ती बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके तहत नए साल के पहले दिन यानि 01 जनवरी 2023 से इन देशों से आने वालों के लिए RT-PCR टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। इन पैसेंजर्स को यात्रा से पहले अपनी रिपोर्ट एयर सुविधा पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। इन पैसेंजर्स को एयर सुविधा पोर्टल पर अपनी कोविड नेगेटिव आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट अपलोड भी करनी होगी।

इन देशों के यात्रियों के लिए आरटीपीसीआर जांच अनिवार्य
चीन
, हांगकांग, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड से भारत आने वाले यात्रियों के लिए आरटीपीसीआर जांच 1 जनवरी से अनिवार्य कर दिया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दुनिया में और खासकर इन देशों में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए आरटीपीसीआर जांच अनिवार्य करने का निर्णय लिया गया है। आरटीपीसीआर जांच को अनिवार्य कर दिया गया है।

43 विदेशी यात्री पाए गए पॉजिटिव
भारत में पिछले 3 दिन में 43 विदशी यात्री पॉजिटिव पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि इन विदेशियों में श्रीलंका के रास्ते चीन से तमिलनाडु आई एक महिला और उसकी 6 साल की बच्ची भी पॉजिटिव पाई गई हैं। मालूम हो कि 24 दिसंबर से 26 दिसंबर तक 498 फ्लाइट्स की स्क्रीनिंग की गई है। इस दौरान 1,780 सैंपल लिए गए हैं। इधर, कोरोना की तैयारियों की जांच करने के लिए मंगलवार को देश के लगभग सभी राज्यों में मॉक ड्रिल भी की गई है।

भारत के लिए अगले 40 दिन हैं अहम
जनवरी के मध्य में भारत में कोरोना के मामले बढ़ सकते हैं। दरअसल पिछले ट्रेंड्स के एनालिसिस के बाद एक्सपर्ट का यह मानना है कि अगले 40 दिन देश के लिए मुश्किल होंगे। देश में कोरोना की एक और लहर आ सकती है। क्योंकि, पूर्व में भी ऐसा देखा गया है कि ईस्ट एशिया को प्रभावित करने के 30 से 35 दिनों बाद ही भारत में नई लहर पहुंची थी। इसी ट्रेंड के आधार पर यह दावा किया जा रहा है।